पेस-राजा सेंट पीटर्सबर्ग ओपन के क्वार्टरफाइनल में

नयी दिल्ली : एटीपी वर्ल्ड टूर में बतौर जोड़ी खुद को स्थापित करने की कोशिश में जुटे लिएंडर पेस और पूरव राजा ने फैबियो फोगनिनी और जेम्स सेरेटानी की जोड़ी पर सीधे सेटों में जीत दर्ज कर सेंट पीटर्सबर्ग ओपन के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया. भारतीय जोड़ी ने एक घंटे और सात मिनट में इटली […]
नयी दिल्ली : एटीपी वर्ल्ड टूर में बतौर जोड़ी खुद को स्थापित करने की कोशिश में जुटे लिएंडर पेस और पूरव राजा ने फैबियो फोगनिनी और जेम्स सेरेटानी की जोड़ी पर सीधे सेटों में जीत दर्ज कर सेंट पीटर्सबर्ग ओपन के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया.
भारतीय जोड़ी ने एक घंटे और सात मिनट में इटली और अमेरिका के खिलाडियों की जोड़ी को 6-3 6-4 से पस्त किया. पेस और राजा ने 10 में से चार ब्रेक प्वाइंट को अंक में तब्दील किया जबकि पांच में से तीन ब्रेक प्वाइंट बचाये.
अंतिम आठ में पेस और राजा का सामना मार्कस डेनियल और मार्सेलो देमोलिनर की चौथी वरीय जोड़ी से होगा जिन्होंने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए पहले दौर में ऑस्ट्रिया के जूलियन नोवल और एलेक्सजेंडर पेया की जोड़ी को 3-6 6-4 10-6 से मात दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










