अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची सानिया मिर्जा

न्यूयार्क : भारत की सानिया मिर्जा इस साल पहले ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंच गयी जिसने शुआइ पेंग के साथ अमेरिकी ओपन महिला युगल क्वार्टर फाइनल में टिमीया बाबोस और आंद्रिया लावास्कोवा को दो सेटों के मुकाबले में हराया. चौथी वरीयता प्राप्त सानिया और चीन की पेंग की जोड़ी ने पांचवीं वरीयता प्राप्त हंगरी की बाबोस […]
न्यूयार्क : भारत की सानिया मिर्जा इस साल पहले ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंच गयी जिसने शुआइ पेंग के साथ अमेरिकी ओपन महिला युगल क्वार्टर फाइनल में टिमीया बाबोस और आंद्रिया लावास्कोवा को दो सेटों के मुकाबले में हराया. चौथी वरीयता प्राप्त सानिया और चीन की पेंग की जोड़ी ने पांचवीं वरीयता प्राप्त हंगरी की बाबोस और चेक गणराज्य की आंद्रिया को 7-6, 6-4 से हराया.
सानिया का यह इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है जो आस्ट्रेलियाई ओपन और विम्बलडन से तीसरे और फ्रेंच ओपन से पहले दौर में बाहर हो गयी थी. अब सानिया और पेंग का सामना दूसरी वरीयता प्राप्त मार्टिंना हिंगिस और युंग जान चान की जोड़ी से होगा. चान ने बेल्जियम की कर्स्टन फ्लिपकेंस के साथ मिलकर सानिया को विबंलडन में हराया था.
इस सत्र में सानिया ने कई जोड़ीदार बदले हैं.शुरुआत में वह बारबोरा स्ट्रायकोवा के साथ खेल रही थी लेकिन वे आस्ट्रेलियाइ ओपन में तीसरे दौर में हार गये. फ्रेंच ओपन में वह यारोस्लावा श्वेदोवा के साथ खेली लेकिन दोनों पहले दौर से ही बाहर हो गये. इस सत्र में सानिया ने सिर्फ एक खिताब ब्रिसबेन डब्ल्यूटीए अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स के साथ जीता. वह सिडनी में स्ट्रायकोवा के साथ उपविजेता रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




