पिल्लै के बाद खेलरत्न सम्मान पाने वाले दूसरे हॉकी खिलाड़ी बने सरदार सिंह

Published at :29 Aug 2017 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
पिल्लै के बाद खेलरत्न सम्मान पाने वाले दूसरे हॉकी खिलाड़ी बने सरदार सिंह

नयी दिल्ली : धनराज पिल्लै के बाद खेलरत्न सम्मान पाने वाले दूसरे हॉकी खिलाड़ी बने सरदार सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिये प्रेरित करेगा. करिश्माई फारवर्ड धनराज पिल्लै को 1999-2000 में देश का सर्वोच्च खेल सम्मान दिया गया था जबकि पिछले 17 साल में किसी और हॉकी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : धनराज पिल्लै के बाद खेलरत्न सम्मान पाने वाले दूसरे हॉकी खिलाड़ी बने सरदार सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिये प्रेरित करेगा. करिश्माई फारवर्ड धनराज पिल्लै को 1999-2000 में देश का सर्वोच्च खेल सम्मान दिया गया था जबकि पिछले 17 साल में किसी और हॉकी खिलाड़ी को यह गौरव हासिल नहीं हुआ.

सरदार ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पुरस्कार लेने के बाद कहा, मुझे सीनियर स्तर पर खेलते हुए 12 साल हो गए और पिछले तीन चार साल से प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा था. व्यक्तिगत और टीम प्रदर्शन अच्छा रहने पर पुरस्कार मिलने का यकीन था. इकतीस बरस के सरदार पर भारतीय मूल की एक ब्रिटिश हॉकी खिलाड़ी के यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे जिनका उन्होंने खंडन किया था. उनकी मैदानी उपलब्धियां इतनी थी कि जस्टिस सी के ठक्कर की अध्यक्षता वाली समिति ने पुरस्कार के लिये पैरा एथलीट देवेंद्र झझारिया के साथ उनका चयन किया. सरदार ने कहा, मैने अपने कैरियर में कई उतार चढ़ाव देखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola