ePaper

साइना, प्रणीत विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में

Updated at : 23 Aug 2017 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
साइना, प्रणीत विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में

ग्लास्गो : आत्मविश्वास से भरी साइना नेहवाल ने एकतरफा मुकाबले में आज यहां स्विट्जरलैंड की सब्रीना जैके को सीधे गेमों में हराकर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता 27 वर्ष की साइना ने सब्रीना को एमिरेट्स एरेना में सिर्फ 33 मिनट में 21-11 21-12 से […]

विज्ञापन

ग्लास्गो : आत्मविश्वास से भरी साइना नेहवाल ने एकतरफा मुकाबले में आज यहां स्विट्जरलैंड की सब्रीना जैके को सीधे गेमों में हराकर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता 27 वर्ष की साइना ने सब्रीना को एमिरेट्स एरेना में सिर्फ 33 मिनट में 21-11 21-12 से हराया.

पहले दौर में साइना को बाई मिली थी. सब्रीना के खिलाफ यह साइना की दूसरी जीत है. इससे पहले 2012 लंदन ओलंपिक में भी उन्होंने स्विट्जरलैंड की खिलाड़ी को हराया था. जकार्ता में पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में साइना ने रजत पदक जीता था जबकि सब्रीना इस साल यूरोपीय चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता हैं.

साइना को अगले दौर में दूसरी वरीय कोरिया की सुंग जी ह्युन का सामना करना पड़ सकता है. भारतीय खिलाड़ी ने सुंग जी के खिलाफ नौ मैचों में सात जीत दर्ज की है और जून में ऑस्ट्रेलिया ओपन के दौरान भी इस कोरियाई खिलाड़ी को हराया था.

सिंगापुर ओपन चैंपियन बी साई प्रणीत ने 20 साल के एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग के खिलाफ पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की. गिनटिंग 2014 युवा ओलंपिक और विश्व जूनियर चैंपियनशिप के एकल वर्ग के कांस्य पदक विजेता हैं.

दुनिया के 19वें नंबर के खिलाड़ी प्रणीत ने इंडोनेशिया के दुनिया के 26वें नंबर के खिलाड़ी को एक घंटा और 12 मिनट चले पुरुष एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में 14-21 21-18 21-19 से हराया. प्री क्वार्टर फाइनल में प्रणीत का सामना जर्मनी के मार्क ज्वेबलर और चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा.

महिला एकल में 12वीं वरीय साइना ने शुरू से ही सब्रीना के खिलाफ दबदबा बनाए रखा. भारतीय खिलाड़ी ने शुरुआत में 4-0 की बढ़त बनाई और फिर इसे 11-6 तक पहुंचाया. स्विट्जरलैंड की खिलाड़ी ने इसके बाद स्कोर 9-13 किया लेकिन साइना ने लगातार पांच अंक जीते और अंतत: पहला गेम सिर्फ 14 मिनट में जीत लिया. दूसरे गेम में भी साइना ने अच्छी शुरुआत करते हुए 5-2 की बढ़त बनाई और ब्रेक तक वह 11-7 से आगे थी जिसके बाद उन्हें दूसरा गेम और मैच जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola