बैडमिंटन रैंकिंग में 15वें स्थान पर पहुंचे प्रणय

नयी दिल्ली : भारतीय शटलर एच एस प्रणय ने आज दो पायदान के सुधार से ताजा बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में 15वां स्थान हासिल किया. पिछले महीने यूएस ओपन खिताब अपने नाम करने वाले प्रणय पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड ग्रां प्री गोल्ड के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे थे. न्यूजीलैंड में क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले सौरभ वर्मा ने भी पांच […]
नयी दिल्ली : भारतीय शटलर एच एस प्रणय ने आज दो पायदान के सुधार से ताजा बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में 15वां स्थान हासिल किया. पिछले महीने यूएस ओपन खिताब अपने नाम करने वाले प्रणय पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड ग्रां प्री गोल्ड के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे थे.
न्यूजीलैंड में क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले सौरभ वर्मा ने भी पांच पायदान की छलांग लगायी जिससे वह 32वें स्थान पर पहुंच गये जबकि पारुपल्ली कश्यप एक पायदान के फायदे से 46वें स्थान पर पहुंच गये. अजय जयराम और समीर वर्मा को एक पायदान का नुकसान हुआ जिससे वह क्रमश: 17वें और 29वें स्थान पर खिसक गये. इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया में लगातार खिताब हासिल करने वाले किदाम्बी श्रीकांत आठवें स्थान पर बरकरार हैं.
‘रावण’ की ‘अशोक वाटिका’ पहुंचे क्रिकेटर उमेश यादव, पत्नी के साथ साझा की तसवीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










