सुमराय टेटे होंगी झारखंड हॉकी की ब्रांड एंबेसडर, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और पूर्व कोच सुमराय टेटे को दोहरी खुशी मिली है. एक तो उन्हें साल 2016 का मेजर ध्यानचंद आवार्ड के लिए चुना गया है. इसके अलावा उन्हें झारखंड हॉकी का ब्रांड एंबेसडर भी चुना गया है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को सुमराय टेटे को ब्रांड […]
विज्ञापन
रांची : भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और पूर्व कोच सुमराय टेटे को दोहरी खुशी मिली है. एक तो उन्हें साल 2016 का मेजर ध्यानचंद आवार्ड के लिए चुना गया है. इसके अलावा उन्हें झारखंड हॉकी का ब्रांड एंबेसडर भी चुना गया है.
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को सुमराय टेटे को ब्रांड एंबेसडर बनाये जाने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने इस बाबत खेल सचिव और खेल निदेशक को भी इसकी जानकारी दे दी गयी है. झारखंड की इस बेटी को ब्रांड एंबेसडर बनाने के साथ-साथ उन्हें गुमला,सिमडेगा, लोहरदगा और खुंटी में हॉकी खेल को बढ़ावा देने के लिए काम करना है.
झारखंड की सुमराय टेटे ध्यानचंद अवार्ड से होंगी सम्मानित
सुमराय टेटे को झारखंड सरकार ने बड़ी जिम्मेवारी तब दी है जब उन्हें मेजर ध्यानचंद अवार्ड के लिए चुना गया है. ज्ञात हो सुमराय टेटे को खेल दिवस के दिन राष्ट्रपति ध्यानचंद अवार्ड से सम्मानित करेंगे. सिमडेगा जिले की बेटी व भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान व कोच सुमराय टेटे का चयन इस वर्ष मेजर ध्यानचंद आवार्ड के लिए किया गया है. जिले के लिये यह गौरव करने वाला क्षण है.
* सुमराई टेटे बनीं ध्यानचंद अवार्ड पानेवाली देश की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी
सुमराय टेटे को मेजर ध्यानचंद अवार्ड के लिए जब चुना गया उसी समय उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. सुमराय टेटे देश की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बन गयीं हैं जिसे ध्यानचंद अवार्ड के लिए चुना गया.
* भारतीय टीम की कप्तानी करनेवाली झारखंड की पहली महिला खिलाड़ी
सुमराई टेटे झारखंड की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं. जिन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी की. सुमराय ने लगभग एक दशक तक भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया. 2002 कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने समेत कई उपलब्धियों में वे टीम का अभिन्न हिस्सा रही. इस उपलब्धि पर सुमराई टेटे को उनके प्राथमिक कोच जगेश्वर मांझी एवं सभी कोच के साथ हॉकी सिमडेगा की ओर से बधाई.
* उपलब्धियों से भरा है सुमराय का खेल कैरियर
बरियातू बालिका हॉकी केंद्र रांची में प्रशिक्षण लेने वाली सुमराय टेटे का खेल जीवन उपलब्धियां से भरा पड़ा है. 2002 मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण, 2002 जोहांसबर्ग चैंपियंस ट्रॉफी कांस्य, 2002 बुसान एशियाड 2003 सिंगापुर एमआइए हॉकी चैंपियनशिप स्वर्ण, 2003 हैदराबाद एफ्रो-एशियाई खेलमें स्वर्ण, 2004 नयी दिल्ली एशिया कप का स्वर्ण, 2006 मेलबोर्न कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक अपने नाम किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










