विश्व पैरा एथलीट में कांस्य पदक जीतकर खुश हैं करमज्योति दलाल, देखें VIDEO
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आठवें दिन महिलाओं के डिस्कस थ्रो F55 के फाइनल में भारत की करमज्योति दलाल को कांस्य पदक मिला. करमज्योति ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाते हुए 19.02 मीटर तक थ्रो किया. ज्योति ने पहले तो इस स्पर्धा में असफल रहते हुए चौथे स्थान पर रहीं, लेकिन तीसरे नंबर पर रही खिलाड़ी […]
विज्ञापन
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आठवें दिन महिलाओं के डिस्कस थ्रो F55 के फाइनल में भारत की करमज्योति दलाल को कांस्य पदक मिला. करमज्योति ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाते हुए 19.02 मीटर तक थ्रो किया.
ज्योति ने पहले तो इस स्पर्धा में असफल रहते हुए चौथे स्थान पर रहीं, लेकिन तीसरे नंबर पर रही खिलाड़ी को इवेंट के बाद अयोग्य करार दे दिया गया. जिसके बाद ज्याति को कांस्य पदक मिला. लाटविया की डायना ने 23.18 मीटर थ्रो फेंक कर सोना जीता. इसके साथ ही डायना ने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण का अपना हैट्रिक भी पूरा कर लिया.
अपनी जीत पर दलाल ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने अपनी जीत का पूरा श्रेय अपने पिता को देना चाहती हैं. दलाल ने बताया कि उनके पिता ने उनका हमेशा उत्साह बढ़ाया और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. दलाल बताती हैं कि उनके पिता कभी भी उनपर दवाब नहीं बनाया और इसलिए वो आज जहां हैं पिता के चलते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










