आधी आबादी वालीबॉल कप-2017 का चैंपियन बना बिहार चैलेंजर्स

Published at :23 Jun 2017 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
आधी आबादी वालीबॉल कप-2017 का चैंपियन बना बिहार चैलेंजर्स

पटना : बिहार चैलेंजर्स ने कांटे के मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई क्वींस को हरा कर आधी आबादी वालीबॉल कप पर कब्जा जमा लिया. पटना स्थित पाटलिपुत्रा खेल परिसर में हुए फाइनल मैच में बिहार चैलेंजर्स ने चेन्नई क्वींस को 3-2 से हरा कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया. बिहार चैलेंजर्स ने 25-18, 26-28, 25-20, […]

विज्ञापन

पटना : बिहार चैलेंजर्स ने कांटे के मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई क्वींस को हरा कर आधी आबादी वालीबॉल कप पर कब्जा जमा लिया. पटना स्थित पाटलिपुत्रा खेल परिसर में हुए फाइनल मैच में बिहार चैलेंजर्स ने चेन्नई क्वींस को 3-2 से हरा कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया. बिहार चैलेंजर्स ने 25-18, 26-28, 25-20, 27-25 और 15-05 से चेन्नई क्वींस को हरा चैंपियन बना. बता दें कि बिहार चैलेंजर्स ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाते हुए अपराजित टीम रही है.

मैच में बेतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच बिहार चैलेंजर्स की प्रियंका को चुना गया, जबकि एम अब्राहम प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं. आधी आबादी फाउंडेशन की ओर से विजेता बिहार चैलेंजर्स टीम को ट्रॉफी व छह लाख का चेक और उपविजेता चेन्नई क्वींस को भी ट्रॉफी व तीन लाख का चेक दिया गया. मैच के रेफरी अविनाश चंद्र सिंह थे.

आधी आबादी वॉलीबॉल कप के फाइनल मुकाबले के दौरान केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, बिहार के कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग के मंत्री शिवचंद्र राम, पटना जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अघ्यक्ष संजय कुमार सिंह, वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव प्रमोद कुमार सिंह, पटना नगर निगम के उपमेयर विनय कुमार पप्पू, विधायक श्याम रजक, पटना के जाने-माने शल्य चिकित्सक डॉ अमूल्या सिंह, आधी आबादी फाउंडेशन के सीईओ दिनेश सिंह, संजय कुमार सोनू, मीडिया प्रभारी रंजन सिन्हा और श्याम झा उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola