पूर्व टेनिस स्टार बोरिस बेकर दीवालिया

Published at :22 Jun 2017 11:05 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व टेनिस स्टार बोरिस बेकर दीवालिया

लंदन : जर्मनी के पूर्व टेनिस स्टार बोरिस बेकर को लंदन में एक अदालत द्वारा दिवालिया घोषित किया गया क्योंकि वह लंबे समय से चला आ रहा अपना कर्जा नहीं चुका सके हैं. तीन बार के विम्बलडन चैम्पियन के वकीलों ने दिवालिये मामलों की सुनवाई करने वाली अदालत के रजिस्ट्रार से अपील की कि बेकर […]

विज्ञापन

लंदन : जर्मनी के पूर्व टेनिस स्टार बोरिस बेकर को लंदन में एक अदालत द्वारा दिवालिया घोषित किया गया क्योंकि वह लंबे समय से चला आ रहा अपना कर्जा नहीं चुका सके हैं. तीन बार के विम्बलडन चैम्पियन के वकीलों ने दिवालिये मामलों की सुनवाई करने वाली अदालत के रजिस्ट्रार से अपील की कि बेकर को कर्जा चुकाने का ‘अंतिम मौका ‘ दिया जाये लेकिन रजिस्ट्रार क्रिस्टिन डेरेट ने इस मामले को स्थगित करने से इनकार कर दिया क्योंकि वह 2015 से अपना कर्जा नहीं चुका सके हैं.

उन्होंने संक्षिप्त सुनवाई के बाद बेकर के दिवालियेपन का आदेश दे दिया. दिवालिया आवेदन निजी बैंकर अरबुथनोट लाथम एंड कंपनी द्वारा किया गया था.

बेकर के वकील ने कहा कि इससे छह बार के मेजर विजेता की छवि पर खराब असर पड़ेगा. लेकिन न्यायाधीश ने जवाब दिया, ‘ ‘उन्हें इसके बारे में पहले से सोचना चाहिए था. इस मामले में कर्जा अक्तूबर 2015 से चला आ रहा है और ऐसा पेशेवर व्यक्ति के साथ नहीं होता. ‘ ‘
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola