रोनाल्डो, मैसी से बेहतर है सुनील छेत्री का स्ट्राइक रेट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारतीय फुटबॉल टीम के करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री विश्व भर में वर्तमान सक्रिय खिलाड़ियों में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वालों में चौथे स्थान पर काबिज हो गये हैं. छेत्री ने बेंगलुरु में 13 जून को खेले गये 2019 एशिया कप क्वालीफायर मैच में भारत की किर्गीस्तान पर 1-0 से जीत के दौरान […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारतीय फुटबॉल टीम के करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री विश्व भर में वर्तमान सक्रिय खिलाड़ियों में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वालों में चौथे स्थान पर काबिज हो गये हैं.
छेत्री ने बेंगलुरु में 13 जून को खेले गये 2019 एशिया कप क्वालीफायर मैच में भारत की किर्गीस्तान पर 1-0 से जीत के दौरान अपना 54वां अंतरराष्ट्रीय गोल किया था. इससे उन्होंने इंग्लैंड के स्टाइकर वायने रुनी (119 मैचों में 53 गोल) को पीछे छोड़ा. छेत्री ने अब तक 94 मैच खेले हैं.
तीन अगस्त को 33 साल के होने वाले छेत्री अभी पुर्तगाल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (139 मैचों 73 गोल), अर्जेंटीना के लियोनेल मैसी (118 मैचों में 58 गोल) और अमेरिका के क्लाइंट डेम्पसे (134 मैचों में 56 गोल) से पीछे हैं. छेत्री का स्टाइक रेट रोनाल्डो, मेसी, डेम्पसे और रुनी से बेहतर है. उनका प्रति मैच गोल दर 0.57 है जबकि रोनाल्डो का 0.525, मेसी का 0.42 और रुनी का 0.45 है.
केवल ब्राजील सुपरस्टार नेमार जूनियर (0.68), मालदीव के अली अशफाक (0.68) और बोस्निया के एडिन जेको (0.63) का स्ट्राइक रेट ही छेत्री से बेहतर है. छेत्री 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की उपलब्धि हासिल करने से छह मैच दूर हैं. इससे वह पूर्व भारतीय कप्तान बाईचुंग भूटिया (109 मैच) के बाद यह मुकाम हासिल करनेवाले दूसरे खिलाड़ी बन जायेंगे. छेत्री ने 2013 में भारत की तरफ से सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने के भारतीय रिकॉर्ड (43 गोल) तोड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










