ePaper

बचपन की दोस्त अंतोनेला रोकुजो के साथ 30 जून को शादी करेंगे लियोनेल मेस्सी

Updated at : 10 Jun 2017 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
बचपन की दोस्त अंतोनेला रोकुजो के साथ 30 जून को शादी करेंगे  लियोनेल मेस्सी

रोसारियो : फुटबाल के सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी और उनकी बचपन की प्रेमिका अंतोनेला रोकुजो की इस महीने होने वाली शादी के लिए उनकी गृहनगर तैयारियों में जुट गया है और इसमें कई नामचीन हस्तियों के शिरकत करने करने की उम्मीद है. कोलंबिया की पापस्टार शकीरा ने कहा कि वह शादी में शामिल हो सकती है. […]

विज्ञापन
रोसारियो : फुटबाल के सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी और उनकी बचपन की प्रेमिका अंतोनेला रोकुजो की इस महीने होने वाली शादी के लिए उनकी गृहनगर तैयारियों में जुट गया है और इसमें कई नामचीन हस्तियों के शिरकत करने करने की उम्मीद है.
कोलंबिया की पापस्टार शकीरा ने कहा कि वह शादी में शामिल हो सकती है. वह मेस्सी के बार्सीलोना के साथी गेरार्ड पिक की पत्नी है. मीडिया रपटों के अनुसार बार्सीलोना के लुई सुआरेज, नेमार, सेस्क फेब्रेगास और जावी हर्नांडिज भी यहां पहुंचेंगे. मेस्सी 30 जून को रोसारियो में विवाह करेंगे.
मेस्सी फुटबॉल जगत के हीरो हैं और पूरे समर्पित भाव से अपने देश के लिए खेलते हैं. पिछले साल जब वे अपने देश को विश्वकप नहीं दिला पाये थे तो वे इतने निराश हुए थे कि उन्होंने संन्यास तक की घोषणा कर दी थी, लेकिन प्रशंसकों के दबाव में उन्होंने अपना फैसला किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola