ePaper

Mahendra Singh Dhoni : नए लुक में नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, फैंस ने कहा -एज का रिवर्स बटन दबा

Updated at : 28 Jun 2024 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
Dhoni hair cut

Dhoni hair cut

Mahendra Singh Dhoni : महेंद्र सिंह धोनी के नये लुक वाली तस्वीर पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं, एक फैन ने लिखा है कि एज का रिवर्स बटन दब गया है.

विज्ञापन

Mahendra Singh Dhoni : महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर नया हेयर कट लिया है और वे इस लुक में बेहद स्मार्ट नजर आ रहे हैं. उनके हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने इंस्टाग्राम में इसकी जानकारी दी है. उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर के साथ पोस्ट लिखा है- हमारे थाला के बाल काटना और स्टाइल करना एक अलग तरह का आनंद है और वे इतने विनम्र हैं कि मुझे अपनी तस्वीरें खींचने भी देते हैं.

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से पहले भी अपने लुक में परिवर्तन किया था और नए अंदाज में सामने आए थे. महेंद्र सिंह धोनी के नये लुक वाली तस्वीर पर फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं, एक फैन ने लिखा है कि एज का रिवर्स बटन दब गया है. दरअसल धोनी सात जुलाई को 43 साल के होने वाले हैं, जबकि तसवीर में वे बिलकुल यंग नजर आ रहे हैं.

महेंद्र सिंह धोनी का लुक हमेशा से चर्चा में रहा है


महेंद्र सिंह धोनी का लुक हमेशा से चर्चा में रहा है. धोनी हमेशा ही अपना लुक बदलते रहे हैं, कभी वे लंबे बालों में नजर आते हैं, तो कभी शार्ट हेयर कट में जर आते हैं. धोनी विश्वकप जीतने के बाद बिलकुल नए अंदाज में सामने आए थे, जब उनके सिर पर एक भी बाल नहीं थे. धोनी अपने करियर के शुरुआती दौर में लंबे बालों में दिखते थे और पाकिस्तान दौरे के दौरान वहां के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने धोनी के लंबे बालों की तारीफ भी की थी.

धोनी के प्रशंसक नहीं हुए हैं कम


धोनी जब टीम इंडिया के लिए नहीं खेलते थे, तब भी उनके लुक की चर्चा उनके होम टाउन रांची में होती रहती थी. रांची के कुछ हेयर सैलून में धोनी खासकर जाते थे और अपने बालों की स्टाइल करवाते थे. धोनी टीम इंडिया के ‘कैप्टन कूल’ कहे जाते हैं. उन्होंने क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वे अभी आईपीएल खेलते हैं. आईपीएल के इस सीजन में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी भी छोड़ दी. बावजूस इसके उनकी लोकप्रियता बनी हुई है और आज भी उनकी फैन फाॅलोइंग बनी हुई है.

Also Read : T20 World Cup: टी20 विश्व कप इतिहास में कौन सी है भारत की सबसे बड़ी जीत

IND vs ENG: Jos Buttler ने सेमीफाइनल में भारत से मिली हार पर रणनीतिक गलती स्वीकार की

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola