फ्री में कब-कहां और कैसे देखें भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे? एक क्लिक में जाने पूरी डिटेल
हैरी ब्रूक और शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
टी20 के बाद अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज करने के लिए तैयार है. पहला वनडे 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा. जानिए मैच की पूरी जानकारी और फ्री लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें.
IND vs ENG 1st ODI: टी20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम अब वनडे सीरीज में नई शुरुआत करने उतरेगी. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई (मंगलवार) को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कोशिश जीत के साथ सीरीज का आगाज करने की होगी.
वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी पर सभी की नजरें रहेंगी. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल और केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के टीम में लौटने से भारत की ताकत और बढ़ गई है. दूसरी ओर, टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाली इंग्लैंड की टीम अपने विजयी अभियान को वनडे प्रारूप में भी जारी रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
IND vs ENG पहला वनडे कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला 14 जुलाई (मंगलवार) को खेला जाएगा.
IND vs ENG पहला वनडे कहां खेला जाएगा?
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एजबेस्टन, बर्मिंघम में आयोजित होगा.
मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले यानी दोपहर 3:00 बजे होगा.
लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 HD, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 चैनलों पर देखा जा सकता है.
लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा फैंस जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर भी मैच का आनंद ले सकते हैं.
फ्री में कैसे देखें मुकाबला?
अगर आपके पास सोनी लिव या जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो भी आप यह मुकाबला मुफ्त में देख सकते हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर उपलब्ध होगा। इसके लिए किसी अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी.
भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर(विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट और जोश टंग।
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड में टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन: दो कोचों की हो सकती है छुट्टी, गंभीर की भी बढ़ीं मुश्किलें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










