CWG 2026: ग्लास्गो में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का जलवा, रिकॉर्ड 7 पदक जीतकर रचा इतिहास

Updated:
विज्ञापन
पारा एथलीट ने कॉमनवेल्थ 2026 में रचा इतिहास (फोटो- सोशल मीडिया)

पारा एथलीट ने कॉमनवेल्थ 2026 में रचा इतिहास (फोटो- सोशल मीडिया)

ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारतीय पैरा खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक साबित हुए, जिन्होंने कुल 7 पदक जीतकर देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया. इस संस्करण में भारत ने पिछली सभी पैरा स्पर्धाओं के बराबर पदक जीते.

विज्ञापन

CWG 2026: ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारतीय पैरा खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक साबित हुए. 28 सदस्यीय भारतीय पैरा दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीते. इसके साथ ही भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स की पैरा स्पर्धाओं में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया.

शनिवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारत ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता, जिससे पदकों की संख्या सात पहुंच गई. खास बात यह रही कि ग्लास्गो में भारत ने जितने पदक जीते, उतने ही पदक उसने इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों के सभी संस्करणों को मिलाकर जीते थे.

पहली बार बना ऐसा रिकॉर्ड

मैनचेस्टर 2002 में राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा स्पर्धाओं की शुरुआत हुई थी. ग्लास्गो से पहले भारत ने इन खेलों में कुल 1 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य यानी सात पदक ही जीते थे. लेकिन इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने अकेले एक संस्करण में ही सात पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया.

बर्मिंघम से आगे निकला भारत

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को पैरा स्पर्धाओं में दो पदक मिले थे. भाविना पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में स्वर्ण और सोनलबेन पटेल ने कांस्य पदक जीता था. वहीं, पैरा पावरलिफ्टिंग में सुधीर ने स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन बाद में डोपिंग टेस्ट में असफल रहने के कारण उनसे यह पदक वापस ले लिया गया.

पैरा एथलेटिक्स में बरसे पदक

ग्लास्गो में भारत ने सबसे शानदार प्रदर्शन पैरा एथलेटिक्स में किया. यहां भारतीय खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीते. वहीं, झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में एक और पदक डाला.

इन खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान

  • शर्मिला – स्वर्ण (महिला शॉट पुट F57)
  • शिल्पा शायला – कांस्य (महिला शॉट पुट F57)
  • दिलीप गावित – स्वर्ण (पुरुष 100 मीटर T47)
  • मोहम्मद बासिल – रजत (पुरुष 100 मीटर T47)
  • सोमन राणा – स्वर्ण (पुरुष शॉट पुट F57)
  • शुभम जुयाल – रजत (पुरुष शॉट पुट F57)
  • झंडू कुमार – कांस्य (पैरा पावरलिफ्टिंग)

रिकॉर्ड भी किए अपने नाम

ग्लास्गो में भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने सिर्फ पदक ही नहीं जीते, बल्कि प्रतियोगिता के दौरान एक राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड और एक एशियाई रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. यह प्रदर्शन भारतीय पैरा खेलों के लगातार बढ़ते स्तर का बड़ा प्रमाण माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 'गोल्डन' स्टोरी की वो 40 दिन, बीमारी से लड़कर जैसमीन लंबोरिया बनीं चैंपियन


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola