ICC T20I Ranking में भारत टॉप पर, टी20 वर्ल्ड कप विजेता बनने का मिला इनाम

Updated:
विज्ञापन

भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

आईसीसी ने मंगलवार को टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग जारी कर दी है. इस रैंकिंग में भारतीय टीम ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है. जबकि इंग्लैंड की टीम दूसरे और ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे स्थान पर.

विज्ञापन

ICC T20I Ranking: भारत मार्च में इतिहास रचते हुए टी20 विश्व कप का खिताब सफलतापूर्वक बचाव करने वाली पहली टीम बना था. साथ ही टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार यह खिताब जीता था. भारत ने श्रीलंका के साथ मिलकर इस टूर्नामेंट की मेजबानी की थी.

आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘नवीनतम रैंकिंग में मई 2025 के बाद खेले गए सभी मुकाबलों को शत प्रतिशत और उससे पिछले दो वर्षों के मुकाबलों को 50 प्रतिशत भार दिया गया है. आईसीसी के नए रैंकिंग के मुताबिक 275 अंक के साथ भारत शीर्ष पर काबिज है. भारत के बाद 262 अंकों की रैंकिंग के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 258 अंकों के तीसरे स्थान पर पहुंच गई है.’’

आईसीसी टी20 अपडेटेड टीम रैंकिंग

स्थान (Pos)टीममैचअंक (Points)रेटिंग
01भारत5214306275
02इंग्लैंड348904262
03ऑस्ट्रेलिया359044258
04न्यूजीलैंड5012348247
05साउथ अफ्रीका4811717244
06पाकिस्तान5713679240
07वेस्टइंडीज5312367233
08बांग्लादेश4710576225
09श्रीलंका419053221
10अफगानिस्तान367935220

आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष सात टीम की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है. न्यूजीलैंड (247), दक्षिण अफ्रीका (244), पाकिस्तान (240) और वेस्टइंडीज (233) अपने-अपने स्थानों पर बरकरार हैं.

श्रीलंका को हुआ रैंकिंग का नुकसान

नए रैंकिंग में श्रीलंका को 6 रेटिंग अंक का नुकसान हुआ है. 221 अंकों के साथ श्रीलंका 9वें स्थान पर पहुंच गया है. जबकि बांग्लादेश 225 अंकों के साथ एक स्थान ऊपर चढ़कर 8वें स्थान पर पहुंच गया है. अफगानिस्तान 220 रेटिंग अंकों के साथ 10वें पायदान पर है. जबकि जिम्बाब्वे और आयरलैंड क्रमशः 11वें और 12वें स्थान पर हैं.

आईसीसी की नई रैंकिंग में अमेरिका ने लगाई छलांग

आईसीसी की नई रैंकिंग में अमेरिका को काफी फायदा हुआ है. अमेरिका ने अमेरिका ने छह अंक हासिल करते हुए दो स्थान की छलांग लगाई है. वह 13वें स्थान पर पहुंच गया है और उसने नीदरलैंड (14वें) तथा स्कॉटलैंड (15वें) को पीछे छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा कारनामा करने वाली पहली जोड़ी बनी

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola