Hockey: यूपी ने जम्मू कश्मीर को 11-1 से हराया, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा भी जीते अपने मैच

Updated:
विज्ञापन

UP and J&K hockey players during pool match in chennai. Image: Hockey India/X

Hockey: चेन्नई में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में छठवें दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश ने जम्मू कश्मीर को 11-1 से हरा दिया. कप्तान ललित उपाध्याय ने हैट्रिक लगाई. असम और मणिपुर ने भी अपने-अपने पूल मैच जीते. पूल मैच चेन्नई के मेयर राधाकृष्ण हॉकी स्टेडियम में खेले जा रहे हैं.

विज्ञापन

Hockey India Senior Men National Championship: शनिवार को पूल एफ के मैच में उत्तर प्रदेश ने जम्मू कश्मीर को 11-1 से हराया. भारत के अनुभवी खिलाड़ी और उत्तर प्रदेश के कप्तान ललित उपाध्याय ने तीन और फराज मोहम्मद ने दो गोल किये. करनजीत सिंह ने जम्मू और कश्मीर हॉकी के लिए एकमात्र गोल किया. मैच में पहला गोल आठवे मिनट में जम्मू कश्मीर ने ही किया, लेकिन 13वें मिनट में विष्णुकांत सिंह ने गोल कर बराबरी पर ला दिया. 14वें मिनट में ही कप्तान ललित उपाध्याय ने गोल कर यूपी को आगे कर दिया. यूपी ने हर क्वार्टर में गोल किया और पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा.  

दिन के अन्य मुकाबलों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम, मणिपुर और दिल्ली ने हॉकी इंडिया सीनियर पुरूष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में छठे दिन शनिवार को अपने मुकाबले जीते.

शनिवार के मुकाबलों में कैसा रहा नतीजा

पूल ए में पंजाब ने दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव हॉकी को 8-0 से हराया . गुरजिंदर सिंह, सुदर्शन सिंह और परदीप सिंह ने दो-दो गोल किये जबकि जोबनप्रीत सिंह और गुरसाहिबजीत सिंह ने एक एक गोल दागा .

पूल बी में हरियाणा ने तेलंगाना हॉकी को 5-1 से हराया. जोगिंदर सिंह ने दो गोल किये जबकि पंकज, दीपक और राजिंदर सिंह ने एक-एक गोल दागा.

पूल एच के मैच में मणिपुर हॉकी ने हॉकी बंगाल को 3-1 से हरा दिया. मोइरांगथेम रबीचंद्र सिंह ने 39 वें मिनट में गोल करके मणिपुर हॉकी को बढ़त दिलाई. इससे बाद नीलकांत शर्मा और सिरिल लुगुन ने भी गोल किए. हॉकी बंगाल के लिए नितीश न्यूपाने ने ही एकमात्र गोल किया.

असम हॉकी ने पूल एच में हॉकी बिहार पर 4-1 से जीत दर्ज की. असम हॉकी के लिए, अब्दुल कादिरने तीन गोल कर हैट्रिक लगाई.अनिकेत तिवारी ने भी एक गोल कर स्कोरशीट में जगह बनाई. हॉकी बिहार के कप्तान, कुमार रवि ने दूसरे क्वार्टर में एक गोल किया.

दिल्ली ने पूल एफ के मुकाबले में केरल को 6-1 से हराया. नितेश ने हैट्रिक लगाई, जबकि धीरज वत्स ने दो गोल किए. केरल के लिए ऋषभ आनंद कुशवाहा ने एक गोल किया. 

रविवार, 10 नवंबर 2024 को आज के मुकाबले

पूल ई: ओडिशा बनाम अरुणाचल, सुबह 7 बजे से 

पूल ई: राजस्थान बनाम पुडुचेरी, सुबह 8:45 बजे से

पूल जी: झारखंड बनाम गुजरात, सुबह 10:30 बजे से

पूल जी: गोवा बनाम महाराष्ट्र दोपहर के बाद 2 बजे से 

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola