न गोल, न कोई रिकॉर्ड… फिर ऐसा क्या हुआ कि रोनाल्डो का ये एयरपोर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर सामान की चेकिंग करवाते रोनाल्डो

Cristiano Ronaldo airport viral video: दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई गोल नहीं, बल्कि एयरपोर्ट का एक वायरल वीडियो है. यह वीडियो उस वक्त का है जब रोनाल्डो अपनी पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के साथ विमान में सवार होने जा रहे थे.

विज्ञापन

Cristiano Ronaldo airport viral video: मशहूर फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो हमेशा अपने खेल और स्टाइल के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वह एक दिलचस्प वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के साथ एक विमान में सवार होने से ठीक पहले का उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें सुरक्षा जांच के दौरान उनके साथ हुए एक खास वाकये को देखा जा सकता है.

सुरक्षा नियमों के सामने झुके रोनाल्डो

पूरा मामला तब का है जब पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम फ्लाइट पकड़ने के लिए आगे बढ़ रही थी. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच रनवे पर ही एक मेटल डिटेक्टर गेट लगाया गया था, जहां से हर खिलाड़ी को गुजरना था. जैसे ही दुनिया के सबसे महंगे और मशहूर खिलाड़ियों में से एक, क्रिस्टियानो रोनाल्डो मेटल डिटेक्टर की तरफ बढ़े, वहां तैनात महिला सुरक्षाकर्मी ने अपना फर्ज निभाया. प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गार्ड ने रोनाल्डो को अपनी महंगी कलाई घड़ी उतारने का इशारा किया. किसी स्टार की तरह नखरे दिखाने के बजाय, रोनाल्डो ने बेहद सादगी से तुरंत अपनी घड़ी उतारी और ट्रे में रख दी. लेकिन बात यहीं नहीं रुकी; इसके बाद सुरक्षाकर्मी ने उन्हें अपना चश्मा भी उतारने को कह दिया.

चश्मा उतार ही रहे थे रोनाल्डो, तभी बीच में आईं महिला ऑफिसर

जैसे ही रोनाल्डो सिक्योरिटी गार्ड के कहने पर अपना चश्मा उतारने लगे, तभी वहां एक दिलचस्प मोड़ आया. पास ही खड़ी एक महिला अधिकारी ने तुरंत इस मामले में दखल दिया. उन्होंने मुस्कुराते हुए गार्ड को रोका और रोनाल्डो से कहा, “No, no, no… don’t worry.” महिला अधिकारी ने बड़े ही आदर के साथ इशारा किया कि रोनाल्डो को अपना चश्मा उतारने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. रोनाल्डो के चेहरे पर भी यह देखकर एक प्यारी सी मुस्कान आ गई.

चेकिंग के बाद मुस्कुराते हुए आगे बढ़े रोनाल्डो

महिला अधिकारी की यह बात सुनकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के चेहरे पर एक खूबसूरत मुस्कान तैर गई. उन्होंने बड़े ही कूल अंदाज में अपना चश्मा वापस ठीक किया, अपना बैग चेकिंग के लिए बढ़ाया और मुस्कुराते हुए मेटल डिटेक्टर पार कर फ्लाइट की तरफ बढ़ गए. दिलचस्प बात यह थी कि दुनिया का इतना बड़ा फुटबॉलर आम लोगों की तरह लाइन में था और उनके ठीक पीछे टीम के बाकी खिलाड़ी भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे.

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो

इंटरनेट पर यह वीडियो आते ही छा गया है. फैंस रोनाल्डो की सादगी के कायल हो गए हैं कि इतने बड़े ग्लोबल आइकन होने के बाद भी उन्होंने बिना किसी नखरे के सुरक्षा नियमों का सम्मान किया. वहीं, कुछ फैंस चुटकी लेते हुए लिख रहे हैं कि भाई का स्टारडम ऐसा है कि उनके लिए मौके पर ही नियम बदल जाते हैं.

इसे भी पढ़े- वर्ल्ड कप में जापान की जीत के पीछे 14 साल के बच्चे की प्रेरणा? कोच ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola