Hockey Championship: सेमीफाइनल में हरियाणा से भिड़ेगा यूपी, चेन्नई में होगा मुकाबला

Updated:
विज्ञापन

Hockey Men National Championship.

Hockey Championship: चेन्नई में बुधवार को क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए. मुकाबले में लगातार जीत दर्ज कर चार टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई. सेमीफाइनल में हरियाणा का उत्तर प्रदेश और मणिपुर का ओडिशा से होगा मुकाबला.

विज्ञापन

Hockey Championship: चेन्नई में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में बुधवार को मणिपुर, हरियाणा, ओडिशा और उत्तर प्रदेश पुरुष सीनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई. शुक्रवार को होने वाले सेमीफाइनल में हरियाणा की भिड़ंत उत्तर प्रदेश से होगी जबकि मणिपुर को ओडिशा के खिलाफ खेलना है. फाइनल मुकाबला 16 नवंबर को होगा. 

उत्तर प्रदेश हॉकी ने तमिलनाडु हॉकी यूनिट को आसानी से हरा दिया. कप्तान ललित उपाध्याय की अगुआई वाली उत्तर प्रदेश हॉकी ने 3-1 से जीत दर्ज की. चेन्नई के मेयर राधाकृष्ण हॉकी स्टेडियम में तीसरे क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश हॉकी के लिए चंदन सिंह ने पहला गोल किया. राजकुमार पाल और कप्तान ललित कुमार उपाध्याय ने भी एक-एक गोल किया. शनमुगावेल एस ने तमिलनाडु हॉकी के लिए एक गोल किया. उत्तर प्रदेश को तमिलनाडु के खिलाफ 3-1 की जीत के दौरान अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी.

क्वार्टर फाइनल के अन्य मुकाबले में हरियाणा ने अंतिम सात मिनट में रोहित की हैट्रिक की बदौलत महाराष्ट्र को 5-1 से शिकस्त दी. रोहित ने 53वें, 59वें और 60वें मिनट में लाजवाब हैट्रिक लगाई. 

अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में मणिपुर और ओडिशा का मुकाबला बराबरी पर रह गया. खेल अतिरिक्त समय में शूट आउट के लिए गया. मणिपुर ने 3-3 से मुकाबला बराबर रहने के बाद पंजाब को शूट आउट में 4-3 से हराया. जबकि ओडिशा ने भी 3-3 से मुकाबला बराबर रहने के बाद कर्नाटक को शूट आउट में 3-1 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया.

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola