लाइव मैच के दौरान अचानक मैदान पर गिरा ये दिग्गज खिलाड़ी, देखें वीडियो

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
christian eriksen

क्रिस्टियन एरिक्सन

Christian Eriksen: इस घटना को देखकर हर किसी को 2021 का वो डरावना मैच याद आ गया, जब कोपेनहेगन में फिनलैंड के खिलाफ यूरो कप के दौरान एरिक्सन अचानक गिर पड़े थे.

विज्ञापन

Christian Eriksen: क्रिस्टियन एरिक्सन रविवार को यूक्रेन के खिलाफ मैच के दौरान एक बार फिर अचानक बेहोश होकर मैदान पर गिर पड़े. इस खौफनाक मंजर को देखते ही मैच को तुरंत रद्द करने का फैसला लिया गया. इस घटना ने तुरंत साल 2021 की उन डरावनी यादों को ताजा कर दिया, जब कोपेनहेगन में फिनलैंड के खिलाफ यूरो 2020 मैच के दौरान एरिक्सन इसी तरह गिर पड़े थे.

मैदान पर अचानक गिरे क्रिश्चियन एरिक्सन

डेनमार्क के इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच का 65वां मिनट चल रहा था, तभी टीवी स्क्रीन पर एक खौफनाक पल दिखा. 34 साल के एरिक्सन ने अचानक अपने दोनों हाथों से छाती को जकड़ लिया. अगले ही पल वह मैदान पर गिर चुके थे और साथी खिलाड़ी उन्हें चिंता में घेरे खड़े थे. स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया था. लेकिन कुछ ही देर में एक राहत की खबर आई. डेनमार्क टीम के डॉक्टर मोर्टन बोसेन ने कहा कि डरने की बात नहीं है, एरिक्सन होश में हैं और खुद अपने पैरों पर चलकर मैदान से बाहर आए हैं. आगे बताया कि एरिक्सन के शरीर में लगे पेसमेकर ने बिल्कुल सही समय पर अपना काम किया. हालांकि, वह कुछ पलों के लिए अचेत हो गए थे, पर अब बेहतर हैं. यह गंभीर स्थिति अचानक क्यों पैदा हुई, इसका पता लगाने के लिए फिलहाल अस्पताल में उनकी गहन जांच की जा रही है.

जब 2021 में थम गई थीं दुनिया की सांसें

इस ताजा घटना ने फैंस को साल 2021 के उस खौफनाक मंजर की याद दिला दी, जब कोपेनहेगन में फिनलैंड के खिलाफ यूरो 2020 मैच के दौरान एरिक्सन अचानक मैदान पर गिर पड़े थे. उस वक्त उनकी जान बचाने के लिए मैदान पर ही इमरजेंसी CPR ट्रीटमेंट देना पड़ा था. फिनलैंड के खिलाफ मैच के 43वें मिनट में जब एरिक्सन गिरे, तो पूरा खेल करीब 90 मिनट के लिए रोक दिया गया था. एरिक्सन के अस्पताल जाने के बाद दोनों टीमों ने मैच जारी रखने का फैसला किया, जिसमें फिनलैंड ने 1-0 से जीत दर्ज की थी.

क्या है ICD उपकरण

इस हादसे के बाद एरिक्सन के शरीर में दिल की धड़कन को नियंत्रित रखने और उसे दोबारा धड़काने के लिए एक खास मेडिकल डिवाइस लगाया गया था. इसे ‘इम्प्लांटेबल कार्डियोवर्टर-डिफ़िब्रिलेटर’ (ICD) या पेसमेकर कहा जाता है. आज इसी उपकरण ने सही समय पर काम करके एरिक्सन को एक बड़े खतरे से बाहर निकाल लिया.

एरिक्सन का इंटरनेशनल करियर

मैनचेस्टर यूनाइटेड का साथ छोड़, दिग्गज मिडफील्डर एरिक्सन अब जर्मन फुटबॉल क्लब वोल्फ्सबर्ग के नए खिलाड़ी बन गए हैं. 2025 में यूनाइटेड के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था, जिसके बाद उन्होंने फ्री एजेंट के रूप में यह फैसला लिया. अजाक्स, ब्रेंटफोर्ड और इंटर मिलान के लिए खेल चुके एरिक्सन ने अपने करियर में टोटेनहम को सबसे लंबा वक्त (2013-2020) दिया और प्रीमियर लीग में 310 मैच खेले. अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी उनका दबदबा रहा है, जहाँ उन्होंने 151 मैचों में 46 गोल अपने नाम किए हैं.

यह भी पढ़े- डेब्यू मैच में चमके मानव सुथार, दिग्गजों के खास क्लब में हुए शामिल

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola