कोच की बेटी से प्यार, फिर ब्रेकअप... ऐसी रही स्पेन स्टार फेरन टॉरस की लव लाइफ

फेरन टॉरस और सीरा मार्टिनेज लव स्टोरी (एक्स)
Ferran Torres Love Story: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के हीरो फेरन टॉरस की फुटबॉल से हटकर लव लाइफ की कहानी जानें. कोच की बेटी से ब्रेकअप और नई एंट्री.
Ferran Torres Love Story: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर खिताब अपने नाम किया. इस ऐतिहासिक मुकाबले में स्पेन की जीत के सबसे बड़े हीरो में से एक रहे फेरन टॉरस, जिन्होंने एक्स्ट्रा टाइम में निर्णायक गोल दागकर टीम को वर्ल्ड चैंपियन बना दिया. मैदान पर उनके प्रदर्शन ने उन्हें रातोंरात हीरो बना दिया, लेकिन टॉरस की जिंदगी सिर्फ फुटबॉल तक सीमित नहीं रही. उनकी निजी जिंदगी और प्रेम कहानी भी लंबे समय से प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय रही है.
कोच की बेटी से हुआ था प्यार
फेरन टॉरस का नाम स्पेन के पूर्व कोच लुइस एनरिक की बेटी सीरा मार्टिनेज के साथ जुड़ा था. सीरा एक जानी-मानी घुड़सवार हैं और खेल की दुनिया से उनका भी गहरा रिश्ता रहा है. टॉरस और सीरा के बीच बढ़ती नजदीकियों की चर्चाएं उस वक्त तेज हुईं, जब दोनों को कई बार एक-दूसरे के साथ देखा गया. भले ही दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों और कई सार्वजनिक मौकों पर उनकी साथ मौजूदगी ने इन अटकलों को और हवा दे दी. दोनों को कई इवेंट्स में साथ देखा गया, जिसमें प्रीमियर पैडल टूर फाइनल्स और बार्सिलोना में साथ समय बिताने की तस्वीरें भी चर्चा में रहीं. दिलचस्प बात यह रही कि सीरा के पिता लुइस एनरिक उस समय स्पेन की राष्ट्रीय टीम के कोच थे, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें अपनी बेटी और टॉरेस के रिश्ते से कोई परेशानी नहीं थी.
करियर पर फोकस के चलते हुआ ब्रेकअप
फेरन टॉरस और सीरा मार्टिनेज का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई 2023 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया. बताया गया कि ब्रेकअप की वजह दोनों का अपने-अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करना था. सीरा मार्टिनेज अपनी घुड़सवारी के करियर को आगे बढ़ाना चाहती थीं, जबकि टॉरस भी फुटबॉल में अपनी जगह मजबूत करने पर ध्यान दे रहे थे. इसी वजह से दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया.
सीरा के बाद मार्टिना हंटर से जुड़ा नाम
सीरा मार्टिनेज से अलग होने के बाद फेरन टॉरस का नाम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मार्टिना हंटर के साथ जोड़ा गया. हालांकि इस रिश्ते को लेकर दोनों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फेरन टॉरस की जिंदगी में अब लुसिया डोमनेक की एंट्री हो चुकी है. हालांकि इस रिश्ते को लेकर भी टॉरस ने सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है.
फुटबॉल और निजी जिंदगी दोनों में चर्चा में टॉरेस
फेरन टॉरस ने अपने खेल से जहां स्पेन को विश्व कप का गौरव दिलाया, वहीं उनकी निजी जिंदगी भी लगातार सुर्खियों में रही है। एक तरफ उनका शानदार फुटबॉल करियर तेजी से आगे बढ़ रहा है, तो दूसरी ओर उनकी लव लाइफ भी फैंस और मीडिया की दिलचस्पी का केंद्र बनी हुई है. मैदान पर गोल करने वाले टॉरेस की कहानी में उतार-चढ़ाव भी रहे हैं, कभी प्यार की नई शुरुआत ने सुर्खियां बटोरीं तो कभी रिश्ते के खत्म होने की खबरों ने. अब देखना होगा कि आने वाले समय में फुटबॉल स्टार की जिंदगी किस नए मोड़ पर जाती है.
इसे भी पढ़े- FIFA World Cup 2026 Final: मेसी को रोनाल्डो से बेहतर बताकर विवादों में घिरे शोएब अख्तर, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ऋतु राज
ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










