वार्म-अप मुकाबले में भारतीय महिलाओं का कमाल, वेस्टइंडीज को 26 रन से दी शिकस्त

भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय महिला टीम ने वार्म-अप मैच में वेस्टइंडीज को 26 रन से हराकर अपनी तैयारियों का दम दिखाया. इस जीत के साथ टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ा है और उसने टूर्नामेंट से पहले मजबूत संदेश दिया है.
Women’s T20 World Cup Warm-up Matches: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले भारतीय महिला टीम ने जीत के साथ अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया. सोमवार को सोफिया गार्डन्स में खेले गए वार्म-अप मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 26 रन से हराकर टूर्नामेंट से पहले मजबूत संदेश दिया. इस जीत से टीम का मनोबल और आत्मविश्वास दोनों बढ़े हैं.
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 179 रन बनाए. ओपनर बैटर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 5.2 ओवरों में 59 रन की साझेदारी की. मंधाना 23 गेंदों में 8 चौकों के साथ 39 रन बनाकर आउट हो गई. कुछ देर बाद शेफाली वर्मा (29) और जेमिमा रोड्रिगेज (7) भी पवेलियन लौट गई. 85 के स्कोर तक टीम ने अपने 3 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे.
भारती फुलमाली का अर्धशतक
यहां से यास्तिका भाटिया ने भारती फुलमाली के साथ चौथे विकेट के लिए 44 गेंदों में 61 रन जुटाते हुए टीम के स्कोर को बढ़ाया. यास्तिका ने 26 गेंदों में 6 चौकों के साथ 36 रन की पारी खेली, जबकि भारती ने 40 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ नाबाद 56 रन बनाए. विपक्षी खेमे से एफी फ्लेचर ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए,जबकि करिश्मा रामह्रैक, आलिया एलीन और डिएंड्रा डॉटिन ने 1-1 विकेट निकाले.
153 रन ही बना सकी वेस्टइंडीज की टीम
इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट गंवाकर सिर्फ 153 रन ही बना सकी. सलामी जोड़ी के रूप में डॉटिन ने शेमाइन कैंपबेल के साथ 9 ओवरों में 63 रन की साझेदारी की. कैंपबेल 22 गेंदों में 25 रन बनाकर रियाटर्ड आउट हुईं, जबकि डॉटिन ने 44 गेंदों में 49 रन बनाए. उनकी इस पारी में 8 चौके शामिल रहे.
श्रेयंका पाटिल ने 4 विकेट चटकाए
इनके अलावा, आलिया एलीन ने 13 रन, जबकि जानिलिया ग्लासगो और शॉनिशा हेक्टर ने 19-19 रनों का योगदान टीम के खाते में दिया. भारत की तरफ से श्रेयंका पाटिल ने 36 रन देकर 4 विकेट निकाले. राधा यादव ने 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. भारतीय टीम अपना अगला वार्म-अप मैच 10 जून को डर्बी के काउंटी ग्राउंड में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी.
यह भी पढ़ें: भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










