ePaper

भारतीय क्रिकेटर बनने के लिए क्या करना पड़ेगा? मासूम के सवाल पर विराट कोहली का जवाब, Video

Updated at : 29 Jan 2025 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
Virat Kohli meets little fan

Virat Kohli meets little fan

Virat Kohli: रणजी ट्रॉफी के लिए विराट कोहली अपनी घरेलू टीम दिल्ली से जुड़ चुके हैं. कल अभ्यास के दौरान उनसे मिलने के लिए एक नन्हा फैन पहुंच गया, विराट के साथ उसकी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

विज्ञापन

Virat Kohli: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 12 साल बाद दिल्ली की रणजी टीम में वापसी की है. इस समय वे दिल्ली रणजी टीम के साथ जुड़ चुके हैं और लगातार अभ्यास में वयस्त हैं. कोहली रेलवे के खिलाफ दिल्ली के रणजी ट्रॉफी मैच में खेलेंगे. यह मैच 30 जनवरी से शुरू होगा. 36 वर्षीय कोहली ने मंगलवार को टीम के साथ अपने पहले प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा लिया. इसी अभ्यास सत्र के दौरान एक बच्चा विराट कोहली के पास आया और उनसे बातचीत करता दिख रहा है. इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. 

दिल्ली की रणजी टीम के एक खिलाड़ी का बेटा कबीर टीम इंडिया के स्टार विराट से बात पूछता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के लिए उसे क्या करना होगा. इसके बाद, कोहली ने बच्चे को एक अमूल्य सलाह दी. विराट ने कहा, “बहुत मेहनत करनी पड़ती है. आपके पिता को आपको अभ्यास या प्रशिक्षण के लिए नहीं कहना चाहिए. आपको हर सुबह खुद से कहना चाहिए कि आप अभ्यास के लिए जाना चाहते हैं. अगर कोई एक घंटे अभ्यास करता है, तो आप दो घंटे अभ्यास करें। यही एकमात्र तरीका है. अगर कोई 50 रन बनाता है, तो आप 100 रन बनाओ और अगर कोई 100 रन बनाता है, तो आप 200 रन बनाओ. जो बेंचमार्क है उससे डबल बनाना है. 

विराट ने 2006 में तमिलनाडु के खिलाफ इसी मैदान से अपने कैरियर की शुरुआत की थी. अपने पहले मैच में उन्होंने 10 रन बनाए थे और 2012 में अपनी घरेलू टीम के लिए आखिरी रणजी मैच में उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 57 रन बनाए थे. अब एकबार फिर विराट ने वापसी की है. इससे दिल्ली की टीम के खिलाड़ियों में भी उत्साह है.  

पिछले कुछ महीनों में विराट कोहली ने बल्ले से खराब प्रदर्शन किया है, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में लगातार कम स्कोर बनाए हैं. पर्थ में शुरुआती टेस्ट में शतक को छोड़कर, कोहली कोई छाप छोड़ने में विफल रहे क्योंकि वे शेष चार मैचों में कुल 100 रन भी नहीं बना सके. उन्होंने पांच मैचों में कुल 190 रन बनाए. लाल गेंद के खिलाफ लंबे संघर्ष के बाद विराट ने फॉर्म वापस पाने के लिए घरेलू क्रिकेट का रुख किया है, क्योंकि भारत के सामने अगले महीने चैंपियंस ट्रॉफी है और टीम काफी हद तक उनके कंधों पर भी टिकी रहेगी. 

‘टी20 में सेट होने के लिए 20-25 गेंद नहीं ले सकते’, भारत की हार के बाद ऑलराउंडर पर भड़के पार्थिव पटेल

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भूचाल, ICC के सीईओ ने दिया इस्तीफा, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड है जिम्मेदार!

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola