जब गांजे के फेर में फंसे वसीम अकरम और वकार यूनुस, रात 3 बजे मचा हड़कंप, पीएम तक को करना पड़ा दखल

Updated:
विज्ञापन

वसीम अकरम और वकार यूनिस.

Wasim Akram and Waqar Younis caught in the marijuana case: पाकिस्तानी क्रिकेट का विवादों से गहरा नाता रहा है. 1993 में वसीम अकरम, वकार यूनुस, आकिब जावेद और मुश्ताक अहमद गांजा रखने के मामले में पकड़े गए. यह वही खिलाड़ी थे जिन्होंने 1992 विश्वकप में पाकिस्तान को जीत दिलाई थी. इस स्कैंडल ने क्रिकेट जगत को हिला दिया.

विज्ञापन

Wasim Akram and Waqar Younis caught in the marijuana case: पाकिस्तान क्रिकेट और विवादों का बड़ा पुराना नाता रहा है. मैच फिक्सिंग, बॉल टैंपरिंग के साथ कई स्कैंडल में पाकिस्तानी खिलाड़ी फंसे. लेकिन कई खिलाड़ियों का ड्रग्स मामले में भी नाम आया. आज के किस्से में हम आपको रूबरू करवाएंगे वर्तमान पाकिस्तानी टीम के लीजेंड्स के कारनामों से, जिसमें प्रधानमंत्री तक को शामिल होना पड़ गया. इस मामले में वसीम अकरम जैसे दिग्गज भी लपेटे में आए थे. इतना ही इस केस में वर्तमान पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद, दिग्गज स्पिनर मुश्ताक अहमद और तूफानी गेंदबाज वकार यूनुस भी शामिल रहे. वकार को छोड़कर सभी पाकिस्तान की 1992 के विश्वकप विजेता टीम के सदस्य रहे थे. लेकिन अगले ही साल ये सभी इस मामले में ऐसा फंसे कि पूरा क्रिकेट जगत हैरान रह गया. यानी सभी के सभी गेंदबाज गांजा रखने के मामले में पकड़े गए. 

पाक गेंदबाजी की रीढ़ पर संकट

यह अप्रैल 1993 में कैरेबियाई दौरे की बात है. इंग्लैंड का सफल दौरा करने के बाद, तब की विश्व चैंपियन पाकिस्तान टीम वेस्टइंडीज गई थी, जहाँ उसे तीन टेस्ट और पाँच वनडे खेलने थे. वहाँ पाकिस्तान के कप्तान थे वसीम अकरम, वे पहली बार ही टीम का नेतृत्व कर रहे थे और उपकप्तान थे वकार यूनुस. इन दोनों के साथ तेज गेंदबाज आकिब जावेद और लेग स्पिनर मुश्ताक अहमद टेस्ट सीरीज से पहले ग्रेनेडा पहुंचे और रात में टहलने के लिए बीच पर निकले. लेकिन पाक टीम की गेंदबाजी की रीढ़ के चारों खिलाड़ियों को होटल के पास बीच पर आराम करते समय गांजा (मारिजुआना) रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. इस घटना ने एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय विवाद खड़ा कर दिया, जिसमें पाकिस्तानी अधिकारियों ने खिलाड़ियों को फँसाने की साजिश का आरोप लगाया. वजह यह बताई गई कि मेहमान टीम वनडे सीरीज में मजबूती से वापसी कर चुकी थी, जो 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई थी और आखिरी मैच टाई रहा था.

मुश्ताक अहमद और आकिब जावेद.

दिग्गजों को भिखारी ने फंसा दिया

हुआ यूँ कि जॉर्जटाउन में तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलने के बाद जैसे ही पाकिस्तानी खिलाड़ी ग्रेनाडा पहुँचे, उनमें से कुछ सीधे होटल के पास बीच पर चले गए. वहाँ उनकी मुलाकात दो इंग्लिश महिला पर्यटकों से हुई, जो बातचीत के लिए आई थीं. कुछ देर बाद एक भिखारी उनके पास आया तो आकिब ने उसे कुछ ईस्टर्न कैरेबियन डॉलर दिए. भिखारी पास ही बैठ गया और थोड़ी देर बाद दो और लोग खिलाड़ियों के पास आए. 

वे खुद को प्रशंसक बताते हुए बातचीत करने लगे. लेकिन कुछ ही पलों में उन्होंने रेत से कुछ सिगरेट बट्स निकाले और खुद को पुलिस बताते हुए खिलाड़ियों को नशीली दवाओं को बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. उस समय ग्रेनाडा के नए ड्रग्स कानून के तहत यह एक बड़ा अपराध था.  अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की मेडिकल कमीशन के सूत्रों ने तब कहा था कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को तब तक दोषी नहीं ठहराया जा सकता जब तक वैज्ञानिक डोप टेस्ट से यह साबित न हो जाए कि उन्होंने वास्तव में ड्रग्स का सेवन किया हो.

बिना डोप टेस्ट के माथें मढ़ दिया इल्जाम

वास्तव में असलियत भी यही थी कि चारों पाकिस्तानी खिलाड़ियों को न तो रंगे हाथ पकड़ा गया और न ही उनके पास से कोई ड्रग बरामद हुआ. यहां तक कि उनका कोई डोप टेस्ट भी नहीं कराया गया. उस समय की इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष, जस्टिस नसीम हसन शाह, इस खबर से हैरान रह गए. उन्होंने आरोपियों का बचाव करते हुए कहा, “शायद वनडे सीरीज में पाकिस्तान की वापसी के बाद वेस्टइंडीज के कुछ तत्वों ने हमारे बेहतरीन खिलाड़ियों को बदनाम करने के लिए ड्रग्स रख दिए हों.”

जमानत पर छूटे, लेकिन दौरा मुश्किल में पड़ा

रात करीब 3 बजे पुलिस स्टेशन में स्थानीय क्रिकेट अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और प्रत्येक गिरफ्तार खिलाड़ी के लिए EC$1,000 (करीब US$400) की जमानत दी. पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तरफ से मशहूर वकील (QC) डेरेक नाइट ने पैरवी की, जिन्हें ग्रेनाडा क्रिकेट एसोसिएशन ने उपलब्ध कराया. पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जब्त पदार्थ की जाँच के बाद सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा. वकील ने दलील दी कि खिलाड़ियों के खिलाफ सबूत बेहद कमजोर हैं और उन पर कोई ठोस आरोप नहीं बनता. हालांकि पहले ही पब्लिक प्रॉसीक्यूटर से इस मामले को सबूतों की कमी के आधार पर रद्द करने की अपील की जा चुकी थी. अगर पाकिस्तानी खिलाड़ी दोषी पाए गए तो बाकी दौरा ही खतरे में पड़ सकता था और दोनों टीमों के बीच भविष्य के क्रिकेट संबंध भी प्रभावित हो सकते थे. 

ग्रेनेडा के पीएम से दखल देनी की उठी मांग

पाकिस्तान प्रबंधन ने इन आरोपों का कड़ा विरोध किया और दावा किया कि खिलाड़ियों को फंसाया गया था ताकि टीम का मनोबल तोड़ा जा सके. विवाद इतना बढ़ गया कि यह राजनयिक स्तर तक पहुँच गया, जब ग्रेनाडा के क्रिकेट अधिकारियों ने प्रधानमंत्री निकोलस ब्रेथवेट से खिलाड़ियों की ओर से हस्तक्षेप करने की अपील की. राजनीतिक हस्तक्षेप से मामले को सुलझाने की उम्मीद तब टूट गई जब ग्रेनाडा के प्रधानमंत्री निकोलस ब्रेथवेट ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि वे दखल नहीं देंगे और कानून को अपना काम करने देंगे.

पाकिस्तानी क्रिकेट के लिए यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण विवाद था, उस समय जब उसे सिर्फ और सिर्फ क्रिकेटिंग ऊँचाइयों पर होना चाहिए था. आखिरकार यह तूफान शांत हुआ, लेकिन मानसिक तनाव से उबरने के लिए खिलाड़ियों को समय देने हेतु त्रिनिदाद में पहला टेस्ट मैच एक दिन की देरी से शुरू हुआ.

ये भी पढ़ें:-

स्टार्क और रबाडा नहीं इन गेंदबाजों को खेलना था मुश्किल, चेतेश्वर पुजारा ने रिटायरमेंट के बाद किया खुलासा

स्टीव बकनर को बॉक्सिंग ग्लव्स, आधार कार्ड, मैक्ग्रा और वॉर्न की धुनाई, सचिन तेंदुलकर ने तफसील से सुनाए सारे किस्से

मीराबाई चानू की धमाकेदार वापसी, 193 किग्रा वजन उठाकर मचाया तहलका, इस चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola