Viral Video: अरे बाप रे! हवा में उड़कर पकड़ा कैच, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Viral Video: हवा में फील्डर ने लपका कैच
Viral Video: यूं तो सोशल मीडिया पर काफी वीडियों वायरल होते रहते हैं लेकिन कुछ ऐसे वीडियो होते है जो सभी का दिल छू लेते हैं. खेत में खेले गए क्रिकेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. कीचड़ में गिरकर फील्डर ने हवा में ऐसा शानदार कैच पकड़ा कि फैंस दंग रह गए.
Viral Video: क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिससे लगभग सभी की भावनाएं जुड़ी होती हैं. कुछ अच्छी तो कुछ कड़वी यादों वाले खेल के कुछ ऐसे पल भी होते हैं जो कई बार वायरल हो जाते हैं. ऐसा ही एक एक वीडियों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियों में कुछ लोग क्रिकेट खेल रहे हैं और जगहा है खेत का मैदान. इस वीडियों को सोशल मीडिया पर @MD Alamin नाम के एक पेज से शेयर किया गया है.
हवा में कैच लेने का Viral Video
खेत में क्रिकेट खेल रहे इन सभी खिलाड़ियों ने एक शानदार वीडियो बनाया है. इस वीडियों में खेत में कीचड़ है और गेंदबाज बॉल फेंकता है जिसकों बाएं हाथ का बल्लेबाज ऑफ साइड में खेल देता है. हवा में शॉट खेला जाता और गेंद बाउंड्री की ओर जाती है. इतने में एक फील्डर तेजी से बाउंड्री के पास से हवा में ड्राइव लगाता है और गेंद को लपक लेता है. साथ ही कीचड़ में गिर भी जाता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियों को लगभग 62 मिलियन लोग देख चुके हैं. जिसपर 1.5 मिलियन लाइक भी आए हैं.
एक नहीं दो बार लपका कैच
इस वायरल वीडियो में एक बड़ा ट्विस्ट भी है. हवा में कैच लेकर फील्डर गेंद को फेंक देता है जिसके बाद एक दूसरा खिलाड़ी वीडियो फ्रेम में आता है और गेंद को लपक कर कीचड़ के पानी में गिर जाता है. लेकिन कीचड़ में फिसलने से वह दोबारा बाउंड्री की ओर फिसलता जा रहा होता है और अचानक से ठीक बाउंड्री से पहले रूक जाता है. जिसके बाद अंपायर भी इसको आउट करार देता है. इस मजेदार वीडियो ने सभी का दिल जीत लिया है. जिसकों @MD Alamin ने अपने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है.
सोशल मीडिया पर फैंस ने की सरहाना
इस वीडियो के वायरल होने पर फैंस की प्रतिक्रिया भी आ रही है. लगभग 12 हजार लोग अभी तक अपनी राय रख चुके हैं. जिसमें क्रिकेट के इस शानदार प्रदर्शन को खिलाड़ी के कैच की बेहद सरहाना की जा रही है. वहीं कई लोग इसको लेकर हंस भी रहे हैं. जिसमें दिख रहा है कि खिलाड़ी कीचड़ में कैसे गिर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के लिए कई प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं.
ये भी पढ़ें-
Asia Cup 2025: सेलेक्टर्स की मुश्किलें बढ़ी, आकाश चोपड़ा ने संजू को लेकर कर दी भविष्यवाणी
रोहित या विराट नहीं यह खिलाड़ी था कारण, इरफान पठान ने कमेंट्री पैनल से हटाए जाने पर तोड़ी चुप्पी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




