इस पूर्व विकेटकीपर ने धौनी के भविष्य पर दिया बयान, कहा- अंतर राष्ट्रीय क्रिकेट में कर सकते हैं वापसी

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Jun 2020 2:41 PM

विज्ञापन

भारत के पूर्व विकेट कीपर और चयनकर्ता किरण मोरे का मानना है कि महेंद्र सिंह धौनी अब भी क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं. ये बातें उन्होंने स्पोर्ट्सकीड़ा नाम के एक वेबसाईट से कही.

विज्ञापन

भारत के पूर्व विकेट कीपर और चयनकर्ता किरण मोरे का मानना है कि महेंद्र सिंह धौनी अब भी क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं. ये बातें उन्होंने स्पोर्ट्सकीड़ा नाम के एक वेबसाईट से कही. उन्होंने कहा कि जब आशीष नेहरा एक गेंदबाज होते हुए वापसी कर सकते हैं तो महेंद्र सिंह धौनी क्यों नहीं वापसी कर सकते हैं. उन्होंने कहा यह बहुत ही मुश्किल भरा समय होगा, क्योंकि वापसी करना इतना आसान नहीं होगा. जब आप खेलते हैं तो दिमाग खेलने की इजाजत तो दे देता है मगर जो आपका शरीर है वो खेलने की इजाजत नहीं देता है.

मैंने उन्हें आईपीएल से पहले अभ्यास करते देखा है वो फिट थे. और वापसी करने के लिए बेताब भी दिख रहे थे, टेनिस में 34 और 39 साल के लोग अपने खेल के शिखर पर होते हैं. लेकिन ये बात क्रिकेट में नहीं है. उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का उदाहरण देते हुए कहा कि जब नेहरा अंतर राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं तो पूर्व कप्तान क्यों नहीं कर सकते. वो भी वापसी करने की क्षमता रखते हैं. अगर आप खेल में अनुशासित हैं, अपने शरीर और दिमाग को मजबूत बनाए रखे हुए हैं तो आप जरूर वापसी करेंगे.

आप नेहरा को ही देख लीजिए न उन्होंने न सिर्फ वापसी की बल्कि वापसी के बाद अच्छा प्रदर्शन भी किया. तो धौना भी ऐसा कर सकते हैं. बता दें कि हाल में किरण मोरे ने अपनी टी- 20 टीम का चयन किया हुआ था, जिसमें उन्होंने धौनी का चयन नहीं किया था. इसका साफ साफ मतलब ये भी निकाला जा सकता है कि वो अब उन्हें वापसी करते हुए नहीं देखते हैं. भारत के ऐसे कई किलाड़ी हैं जो कि धौनी विश्व कप में वापसी करते नहीं देखते हैं.

हाल ही में अकाश चोपड़ा ने भी अपनी टी-20 टीम का चयन किया था, जिसमें उन्होंने धौनी का चयन नहीं किया था. ऐसे में उन्होंने खुलासा किया था कि वो धौनी को टीम नहीं चुनने पर उनके फैंस ने उन्हें और उनके बच्चों को गालियां दी थी. लेकिन कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो इस पूर्व कप्तान को अभी भी वापसी करते हुए देखते हैं. जिसमें से एक नाम सुरेश रैना का भी है जिन्होंने कहा था कि वो फिट दिखाई पड़ रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि वो टाम इंडिया में वापसी जरूर करेंगे.

बता दें कि इस विकेट कीपर बल्लेबाज ने विश्व कप 2019 के बाद कोई भी अंतर राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, ऐसे में कई खिलाड़ी और फैंस उनके संन्यास की कयास लगाने लगे हैं. हालांकि वो चेन्नई सुपर किंग्स के की तरफ से प्रैक्टिस सेशन में जरूर उतरे थे. और उस वक्त वो पुराने अवतार में चौके और छक्के लगाते नजर आए. इस बारे में उनके कोच का भी कहना था कि उन्हें देख कर ये बिल्कुल भी नहीं लगा कि वो लंबे समय बाद बल्ले को हाथ में लिया है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola