T20 WorldCup Final : सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया को दी बधाई, एक्स पर लिखा-भारत की जर्सी पर चौथा सितारा जड़ा

T20 WorldCup Final : सचिन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा मैं राहुल द्रविड़ के लिए बहुत खुश हूं, उन्होंने टीम को 2024 का विश्वकप दिलाया.
T20 WorldCup Final : टी-20 विश्कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर टीम इंडिया ने विश्वकप के इतिहास में 13 साल बाद और टी20विश्वकप में 17 साल बाद ट्राॅफी जीत लिया है. इस जीत से हर भारतवासी गौरवान्वित है. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी अपनी खुशी एक्स पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर व्यक्त की है. सचिन ने बेहतरीन अंदाज में टीम इंडिया को बधाई देते हुए लिखा है- टीम इंडिया की जर्सी में जोड़ा गया हर सितारा हमारे देश के उन बच्चों को अपने सपने सच करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाता है जो सपने देखते हैं और उसे सच करना चाहते हैं. टीम इंडिया की जर्सी में चौथा सितारा जुड़ा है और टी20 विश्वकप का यह दूसरा सितारा है.
राहुल द्रविड़ के लिए बहुत खुश हूं
सचिन ने एक्स पर पोस्ट लिखा -वेस्टइंडीज में भारतीय क्रिकेट पूरा हुआ है. 2007 से 2024 तक का सफर भारतीय क्रिकेट को और मजबूत बनाता है. मैं अपने दोस्त राहुल द्रविड़ के लिए बहुत खुश हूं. वे 2011 का विश्वकप जीतने से चूक गए थे, लेकिन 2024 में टीम को टी-20 विश्वकप दिलाकर उन्होंने बेहतरीन काम किया है. रोहित शर्मा के बारे में उन्होंने लिखा-क्या कहूं उनके बारे में ? शानदार कप्तानी. 2023 के विश्वकप में हमें जो हार मिली उसे भूलकर टीम को प्रेरित करना और टी20 विश्वकप जीतकर लाना उल्लेखनीय उपलब्धि.
जसप्रीत और कोहली की भी तारीफ की
सचिन तेंदुलकर ने जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली की भी तारीफ की और लिखा जब टीम को जरूरत थी, उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया. सचिन ने पूरे टीम के प्रयासों की सराहना की और सभी खिलाड़ियों सहयोगी स्टाफ और प्रशिक्षकों की भी तारीफ की. साथ ही बीसीसीआई को भी बधाई दी. टी20 विश्वकप में भारत ने शुरुआत से अंत तक कोई मैच नहीं हारा और अंतत: ट्राॅफी पर कब्जा किया. मैच जीतने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी.
Also Read : T20 World Cup: अमिताभ बच्चन ने नहीं देखा T20 वर्ल्डकप का फाइनल मैच, कहा- टीवी नहीं देखा गया, जब मैं देखता हूं तो…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










