T20 World Cup: अमिताभ बच्चन ने नहीं देखा T20 वर्ल्डकप का फाइनल मैच, कहा- टीवी नहीं देखा गया, जब मैं देखता हूं तो…

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Jun 2024 11:53 AM

विज्ञापन

Amitabh Bachchan

भारत के टी20 विश्व कप 2024 जीतने पर अमिताभ बच्चन ने खास पोस्ट लिखा है. बिग बी भारत की जीत पर भावुक हो गए. उन्होंने बताया कि उन्होंने जानबूझकर फाइनल मैच नहीं देखा.

विज्ञापन

T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2024 का खिताब भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपने नाम कर लिया. इस रोमांचक मैच को हर कोई सांस थाम कर देख रहा था. जैसे ही भारत ने ट्राफी अपने नाम की, पूरा देश झूम उठा. हर तरफ जश्न का माहौल था. सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स टीम इंडिया को जीत की बधाई दे रहे हैं. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि भारत के 17 साल बाद टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने पर वह इमोशनल हो गए थे.

अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा-क्यों नहीं देखते मैच

जैसे ही भारत ने टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की, लोगों की आंखें भर आईं. इस जीत पर अमिताभ बच्चन पर काफी भावुक हो गए. उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा, “विश्व चैंपियन…भारत. टी20 विश्व कप 2024. उत्साह, भावनाएं और आशंका. सब कुछ हो गया और खत्म. आगे बिग बी ने लिखा, टीवी नहीं देखा गया, जब मैं देखता हूं तो हम हार जाते हैं. दिमाग में इससे ज्यादा कुछ नहीं आता. सिर्फ टीम के आंसूओं के साथ आंसू!” एक्टर अपनी भावनाएं अपने ब्लॉग पर लिखते हैं और फैंस के साथ शेयर करते हैं.

Also Read: India Wins T20 World Cup: भारत की जीत पर बॉलीवुड में जश्न का माहौल, सनी देओल बोले- आपने दिल, कप और खुशियां सब जीत ली

अमिताभ बच्चन ने लिखा- विश्व चैंपियन भारत

वहीं, अमिताभ बच्चन ने एक्स पर लिखा, “बहते आंसू. टीम इंडिया के आंसूओं के साथ. विश्व चैंपियन भारत. भारत माता की जय. जय हिन्द जय हिन्द जय हिन्द. गौरतलब है कि बिग बी, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म कल्कि 2898 AD रिलीज हो गई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 95 करोड़ रुपए की कमाई की थी. फिल्म में एक्टर ने अश्वत्थामा का रोल प्ले किया है. दर्शक और समीक्षकों ने फिल्म को शानदार रिव्यूज दिया है.

Also Read: T20 World Cup: जीत के बाद टीम इंडिया को रोते देख अनुष्का की बेटी को होने लगी थी ये चिंता, एक्ट्रेस बोलीं- जश्न मनाने के लिए…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola