ePaper

T20 World Cup: भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले से पहले गुयाना में जोरदार बारिश, देखें वेदर रिपोर्ट

Updated at : 27 Jun 2024 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup: भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले से पहले गुयाना में जोरदार बारिश, देखें वेदर रिपोर्ट

T20 World Cup 2024: India vs England

T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड की टीमें गुयाना में दूसरा सेमीफाइनल खेलने के लिए तैयार हैं. बारिश इस मैच में बाधा डाल सकती है. मैच के दौरान भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है. बारिश के कारण मैच रद्द भी किया जा सकता है. मैच से पहले गुयाना में भारी बारिश हो रही है.

विज्ञापन

T20 World Cup: भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच पर बारिश का साया है. गुयाना में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है. गुरुवार को भी मैच से पहले जोरदार बारिश हो रही है. दूसरे सेमीफाइनल के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं रखा गया है. ऐसे में ज्यादा बारिश होती है तो मैच को रद्द भी किया जा सकता है. यह मैच प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में खेला जाना है. रोहित शर्मा एंड कंपनी डिफेंडिंग चैंपियन से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. भारत इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा है. पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ़्रीका ने अफगानिस्तान को बुरी तरह हरा दिया. उस मैच में भी बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन बारिश की वजह से एक बार भी मैच रोकना नहीं पड़ा.

मैच के दौरान भारी बारिश की संभावना

भारत बनाम इंग्लैंड का मुकाबला स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा. यह मुकाबला भारत में राज 8 बजे से देखा जा सकेगा. एक्यूवेदर के अनुसार गुयाना में आज पूरे दिन बारिश होने की उम्मीद है. स्थानीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे (भारतीय समय के अनुसार शाम 6:30 बजे) के बाद बारिश तेज होने की संभावना है. स्थानीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 8:30 बजे) बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है. दोपहर 12 बजे के बाद बारिश कम होने की उम्मीद है. फिर भी बारिश की संभावना 30 फीसदी से ज्यादा है.

T20 World Cup: राहुल द्रविड़ के लिए टी20 वर्ल्ड कप जीतो, सहवाग का टीम इंडिया को सीधा संदेश 

Explainer: 32 साल, 5 ODI-2 T20 विश्वकप के सेमीफाइनल में हार के बाद दक्षिण अफ्रीका फाइनल में

हर घंटे बारिश की संभावना

9:00 AM (6:30 PM भारतीय समय) – बारिश की 40 प्रतिशत संभावना
10:00 AM (7:30 PM भारतीय समय) – बारिश की 66 प्रतिशत संभावना
11:00 AM (8:30 PM भारतीय समय) – बारिश की 75 प्रतिशत संभावना
12:00 PM (9:30 PM भारतीय समय) – बारिश की 49 प्रतिशत संभावना
1:00 PM (10:30 PM भारतीय समय) – बारिश की 34 प्रतिशत संभावना
2:00 PM (11:30 PM भारतीय समय) – बारिश की 34 प्रतिशत संभावना
3:00 PM (12:30 AM भारतीय समय) – बारिश की 40 प्रतिशत संभावना

मैच रद्द हुआ तो किस टीम को होगा फायदा

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने दूसरे सेमीफाइनल के लिए भी कोई भी रिजर्व डे नहीं रखा है. लेकिन भारत बनाम इंग्लैंड मैच को पूरा करने के लिए लगभग 4 घंटे अतिरिक्त मिलेंगे. 10-ओवर प्रति टीम का मैच होना अनिवार्य है. अगर दोनों में से कोई भी पक्ष 10 ओवर तक बल्लेबाजी नहीं कर पाता है तो मैच को रद्द माना जाएगा. अगर मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाएगी जबकि इंग्लैंड बाहर हो जाएगा. ग्रुप चरण और सुपर 8 में भारत टेबल टॉपर रहा है और टीम को इसी का फायदा मिलेगा.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत की टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल.
इंग्लैंड की टीम : फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉपली, मार्क वुड, बेन डकेट, विल जैक्स, टॉम हार्टले.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola