ePaper

दुबई में होगा एशिया कप, भारत और पाकिस्तान दोनों खेलेंगे : सौरव गांगुली

Updated at : 28 Feb 2020 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
दुबई में होगा एशिया कप, भारत और पाकिस्तान दोनों खेलेंगे : सौरव गांगुली

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि आगामी एशिया कप दुबई में होगा, जिससे भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में भाग लेने का मार्ग प्रशस्त हो गया.

विज्ञापन

कोलकाता : बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि आगामी एशिया कप दुबई में होगा, जिससे भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में भाग लेने का मार्ग प्रशस्त हो गया. सितंबर (2020) में प्रस्तावित एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को सौपी गयी है, लेकिन बीसीसीआई ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारतीय टीम सुरक्षा चिंताओं के कारण पड़ोसी देश की यात्रा नहीं कर पायेगी. इसलिए टूर्नामेंट को दुबई में स्थानांतरित कर दिया गया.

गांगुली ने तीन मार्च को दुबई में होने वाले एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक के लिए रवाना होने से पहले यहां कहा, ‘एशिया कप दुबई में आयोजित होगा और उसमें भारत और पाकिस्तान दोनों खेलेंगे.’ इससे पहले, बीसीसीआई ने कहा था कि उसे टूर्नामेंट की मेजबान पाकिस्तान के साथ खेलने में कोई समस्या नहीं है लेकिन उसके मुकाबले तटस्थ स्थल पर आयोजित किये जाए.

भारत और पाकिस्तान की टीमों ने 2012-13 के बाद से द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली है. 2012-13 में पाकिस्तान ने सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए भारत का दौरा किया था. भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव के कारण दोनों देशों ने 2013 से आईसीसी की प्रमुख प्रतियोगिताओं में ही एक दूसरे का सामना किया है.

गांगुली ने इस मौके पर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम को टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने पर बधाई दी. बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा, ‘वे शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं और उन्होंने सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया. इस विश्व कप में कोई एक टीम दावेदार नहीं है. भारतीय टीम शानदार है, देखते हैं टूर्नामेंट में उनका सफर कहा तक रहता है.’

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola