वर्ल्ड कप के बीच इस भारतीय खिलाड़ी ने बल्ले से मचाई तबाही, टी20 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

Updated:
विज्ञापन
वर्ल्ड कप के बीच इस भारतीय खिलाड़ी ने बल्ले से मचाई तबाही, टी20 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में असम की कमान संभाल रहे रियान पराग ने लगातार 6 अर्धशतकीय पारी खेलकर रिकॉर्ड बना डाला है. टी20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था. रियान पराग जिस तरह से प्रदर्शन दिखा रहे हैं, ऐसा लगता है कि वो असम टीम को ट्रॉफी के करीब लेकर जाएंगे.

विज्ञापन
undefined

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच अपने चरम पर है. अबतक 26 मुकाबले हो चुके हैं. जिसमें सभी टीमें पांच-पांच मैच खेल चुकी हैं. इस बार बल्ले और गेंद से धमाकेदार प्रदर्शन दिख रहा है. वर्ल्ड कप के रोमांच के बीच एक युवा भारतीय खिलाड़ी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसकी चर्चा खेल जगत में हो रही है. आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले रियान पराग ने टी20 क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

undefined

रियान पराग ने टी20 क्रिकेट में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में असम की कमान संभाल रहे रियान पराग ने लगातार 6 अर्धशतकीय पारी खेलकर रिकॉर्ड बना डाला है. टी20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था. रियान पराग जिस तरह से प्रदर्शन दिखा रहे हैं, ऐसा लगता है कि वो असम टीम को ट्रॉफी के करीब लेकर जाएंगे.

Also Read: World Cup 2023: चेज मास्टर टीम इंडिया को इनमें से कौन सी टीम दे सकती है कड़ी टक्कर
undefined

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में टॉप स्कोरर हैं रियान पराग

रियान पराग सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में अबतक 7 मैचों की 7 पारियों में कुल 440 रन बना चुके हैं और टॉप स्कोरर बने हुए हैं. उनका औसत 110 का और स्ट्राइक रेट 192.98 का है. उसके करीब केवल बिपिन सौरभ हैं, जो 7 मैचों की 7 पारियों में कुल 420 रन बनाए हैं.

undefined

सैयद मुश्ताक में इस तरह से रियान पराग ने बनाए रन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में अबतक बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है. ओडिशा के खिलाफ उन्होंने 19 गेंदों में 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से 45 रन बनाए थे. जबकि बिहार के खिलाफ उन्होंने 34 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से कुल 61 रन की पारी खेली थी. सर्विसेज के खिलाफ मैच में पराग ने 37 गेंदों में 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 76 रनों की पारी खेली थी. जबकि सिक्किम के खिलाफ उन्होंने 29 गेंदों में 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 53 रन बनाए. छत्तिसगढ़ के खिलाफ रियान पराग ने 39 गेंदों में 4 चौकों और 7 छक्कों की मदद से कुल 76 रन की पारी खेली थी. हिमाचल के खिलाफ रियान ने 37 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से कुल 72 रन बनाया था. जबकि केरला के खिलाफ उन्होंने 33 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 57 रनों की पारी खेली थी.

undefined

छक्का जड़ने में भी रियान सबसे आगे

अर्धशतक जमाने के साथ-साथ छक्का जमाने के मामले में भी रियान पराग सबसे आगे चल रहे हैं. टूर्नामेंट में अबतक रियान के बल्ले से कुल 35 छक्के निकल चुके हैं. जबकि उनके पीछे अभिषेक शर्मा 32 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

undefined

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं रियान पराग

रियान पराग आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम का अहम हिस्सा हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 11 अप्रैल 2019 को रियान ने आईपीएल में डेब्यू किया था. जिसमें 14 गेंदों में दो चौकों की मदद से 16 रन बनाए थे और गेंदबाजी में 3 ओवर फेंककर 24 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं ले पाए थे. हालांकि उसके बाद उनका करियर आगे बढ़ने लगा ओर अबतक 54 मैचों की 44 पारियों में उन्होंने 600 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल है. वहीं 19 पारियों में कुल 4 विकेट भी चटकाए हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola