MS Dhoni के फॉर्म हाउस में नजर आए Ravindra Jadeja, इंस्टाग्राम में पोस्ट की तस्वीरे
Published by : Vaibhaw Vikram Updated At : 27 Feb 2024 10:56 PM
Ravindra Jadeja in MS Dhoni farm house
Ravindra Jadeja in MS Dhoni farm house: भारतीय टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. सीरीज का चौथा टेस्ट मुकाबला रांची में खेला गया. भारत ने इस मुकाबले पांच विकेट से जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लिया. मुकाबले के खत्म होने के बाद रविंद्र जडेजा एमएस धोनी से भेट करने उनके फार्म हाउस पहुंचे.
Ravindra Jadeja in MS Dhoni farm house: भारतीय टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. सीरीज का चौथा टेस्ट मुकाबला रांची में खेला गया. भारत ने इस मुकाबले पांच विकेट से जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लिया. मुकाबले के खत्म होने के बाद भारतीय टेस्ट टीम में शामिल, भारत के स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा एमएस धोनी से भेट करने उनके फार्म हाउस पहुंचे. एमएस धोनी के फार्म हाउस के मेन गेट से उन्होंने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया. तस्वीर पोस्ट करते हुए जडेजा ने लिखा, ‘दिग्गज के घर के सामने एक प्रशंसक के रूप में पोज देना मजेदार है.’
https://www.instagram.com/p/C32yOG7xrn3/?igsh=M3BzcDF4Y3dlMnZr&img_index=1इंग्लैंड के खिलाफ जडेजा ने की है कमाल की गेंदबाजी
इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे टेस्ट सीरीज में जडेजा कमाल के फॉर्म में नजर आ रहे हैं. जडेजा ने अभी चार टेस्ट में से तीन में गेंदबाजी की है. गेंदबाजी के दौरान जडेजा ने कुल 17 विकेट झटके हैं. इसके अलावा जडेजा अपने बल्ले से भी कमाल कर रहे हैं. जडेजा के प्रदर्शन को लेकर भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठोड़ ने भी कई सारे बयान दिए हैं. जडेजा के प्रदर्शन के बारे में सवाल करने पर कोच ने कहा था कि वह टीम को मजबूती प्रदान करता है. जडेजा गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी से भी अपनी टीम को संभालता है.
जडेजा ने पूरे किए अपने 200 टेस्ट विकेट
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रवींद्र जडेजा ने शनिवार को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को आउट करके एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की. रवींद्र जडेजा ने स्टोक्स को 41 रन पर आउट कर दिया और महान गेंदबाज अनिल कुंबले (350), रविचंद्रन अश्विन (347), हरभजन सिंह (265) और कपिल देव (219) के बाद भारत में 200 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले पांचवें भारतीय बन गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vaibhaw Vikram
वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










