ग्लेन फिलिप्स मैदान पर ही नहीं, आसमान में भी भरते हैं उड़ान; प्लेन उड़ाते VIDEO वायरल

Updated:
विज्ञापन

ग्लेन फिलिप्स प्लेन उड़ाते हुए (फोटो-सोशल मीडिया)

न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं, बल्कि आसमान में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं. हाल ही में उन्होंने साउदर्न आल्प्स के ऊपर विमान उड़ाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.

विज्ञापन

क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी, शानदार फील्डिंग और हैरतअंगेज कैच के लिए मशहूर ग्लेन फिलिप्स अब एक अलग वजह से सुर्खियों में हैं. न्यूजीलैंड के इस स्टार ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह प्लेन उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आते ही फैंस के बीच तेजी से वायरल हो गया.

फिलिप्स ने 11 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में वह न्यूजीलैंड की प्रसिद्ध साउदर्न आल्प्स पर्वत श्रृंखला के ऊपर विमान उड़ाते दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा वह विमान को सुरक्षित तरीके से लैंड भी कराते हैं. कॉकपिट से दिख रहे बर्फ से ढके पहाड़ और खूबसूरत प्राकृतिक नजारे वीडियो को और भी खास बना रहे हैं.

View on Instagram

फिलिप्स सिर्फ मैदान में नहीं आसमान में भी उड़ना जानते हैं

वीडियो के साथ फिलिप्स ने कैप्शन लिखा, "साउदर्न आल्प्स के आसमान में बिताया गया एक शानदार दिन." इस पोस्ट के बाद फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की. कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि फिलिप्स सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि आसमान में भी उड़ना जानते हैं.

गौरतलब है कि ग्लेन फिलिप्स क्रिकेट जगत के सबसे एथलेटिक खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. वह अक्सर अपने अविश्वसनीय कैच और शानदार फील्डिंग से मैच का रुख बदल देते हैं. अब विमान उड़ाते हुए उनका यह वीडियो दिखाता है कि क्रिकेट के अलावा भी उनकी रुचियां और प्रतिभाएं काफी अलग-अलग है हैं.

ग्लेन फिलिप्स का करियर

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में अब तक कुल 163 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है. उन्होंने अपने देश के लिए 97 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर 2,286 रन बनाए हैं, जिसमें दो धमाकेदार शतक शामिल हैं. इसके साथ ही उन्होंने 47 एकदिवसीय (ODI) मैचों में 1,262 रन और 19 टेस्ट मैचों में 956 रन बटोरे हैं. जिसमें हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में लगाया गया उनका पहला शानदार टेस्ट शतक भी शामिल है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 5 शतक और 21 अर्धशतक लगाने वाले फिलिप्स ने अपनी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से टीम के लिए महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए हैं, जो उन्हें आधुनिक युग का एक बेहद प्रभावशाली और 'एक्स-फैक्टर' खिलाड़ी बनाता है.

ये भी पढ़ें: लॉर्ड्स में क्रांति गौड़ का ऐतिहासिक 'पंजा', 142 साल में ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola