लॉर्ड्स में क्रांति गौड़ का ऐतिहासिक 'पंजा', 142 साल में ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं
क्रांति गौड़ पांच विकेट लेने के बाद (फोटो-सोशल मीडिया)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं. जानिए उनके इस शानदार प्रदर्शन के बारे में.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने शनिवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो उनसे पहले कोई महिला क्रिकेटर नहीं कर सकी थी. इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे महिला टेस्ट मैच में 22 वर्षीय क्रांति ने पहली पारी में 17 ओवर में 37 रन देकर 5 विकेट चटकाए. 142 साल के इतिहास में लॉर्ड्स में क्रांति गौड़ महिला टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गई हैं.
क्रांति गौड़ का पंजा
क्रांति ने मैच के पहले दिन इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को सिर्फ 2 रन पर आउट कर अपना पहला विकेट हासिल किया था. दूसरे दिन उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी जारी रखते हुए माइया बौशियर (23), एलिस कैप्सी (9), कप्तान नैट साइवर-ब्रंट (44) और लॉरेन बेल (3) को पवेलियन भेजा. उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम इंग्लैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोकने में सफल रही.
विदेशी धरती पर पांच विकेट लेने वाली चौथी भारतीय महिला
क्रांति गौड़ विदेशी सरजमीं पर टेस्ट मैच में पांच विकेट लेने वाली सिर्फ चौथी भारतीय महिला गेंदबाज बन गई हैं. उनसे पहले यह उपलब्धि शुभांगी कुलकर्णी, पूर्णिमा राव और झूलन गोस्वामी ने हासिल की थी. शुभांगी ने 1977 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में 6/99, पूर्णिमा राव ने 1999 में इंग्लैंड के खिलाफ 5/24 और झूलन गोस्वामी ने 2006 में टॉनटन टेस्ट में दोनों पारियों में पांच-पांच विकेट लिए थे.
लॉर्ड्स में पहली भारतीय महिला का कारनामा
क्रांति ने एक और उपलब्धि अपने नाम की. वह लॉर्ड्स में किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में पांच विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं. इससे पहले इस प्रतिष्ठित मैदान पर किसी भारतीय महिला का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रेणुका सिंह ठाकुर के नाम था, जिन्होंने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में 4/29 के आंकड़े दर्ज किए थे.
दुनिया की चौथी महिला गेंदबाज
क्रांति गौड़ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लॉर्ड्स पर पांच विकेट लेने वाली दुनिया की सिर्फ चौथी महिला गेंदबाज भी बन गई हैं. उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया की कैथरीन फिट्जपैट्रिक और इंग्लैंड की कैथरीन साइवर-ब्रंट तथा आन्या श्रबसोल यह उपलब्धि हासिल कर चुकी थीं. हालांकि उन सभी के पांच विकेट हॉल वनडे क्रिकेट में आए थे, जबकि क्रांति ने यह उपलब्धि टेस्ट क्रिकेट में हासिल कर इतिहास रच दिया.
इंग्लैंड की पारी 170 रन पर सिमटी
पहली पारी में भारतीय महिला टीम ने 285 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 170 रन पर सिमट गई. इंग्लैंड के लिए एमी जोंस 52 रन बनाए. भारत के लिए क्रांति गौड़ ने 5 विकेट चटकाए. क्रांति के अलावा सायली ने 2, स्नेह राणा ने 2 और दीप्ति शर्मा ने 1 विकेट चटकाए. पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम को 115 रन का बढ़त मिला.
ये भी पढ़ें: ‘अपनी औकात में रहो’, हॉकी इंडिया महासचिव ने असुंता लकड़ा को धमकाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









