13 साल का प्यार, 3 बच्चे के बाद उसैन बोल्ट ने गर्लफ्रेंड कासी बेनेट को किया प्रपोज

Updated:
विज्ञापन

उसैन बोल्ट और कासी बेनेट (फोटो- सोशल मीडिया)

दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट ने अपने 40वें जन्मदिन पर अपनी गर्लफ्रेंड कासी बेनेट को शादी के लिए प्रपोज किया. 13 साल के लंबे रिश्ते और तीन बच्चों के बाद, बोल्ट ने कासी को प्रपोज करते हुए 5 कैरट की डायमंड रिंग पहनाई.

विज्ञापन

Usain Bolt Proposes to Kasi Bennett: दुनिया को अपनी रफ्तार से हैरान करने वाले महान धावक उसैन बोल्ट ने अपने 40वें जन्मदिन पर जिंदगी की सबसे खास पूरी कर ली. आठ बार के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट बोल्ट ने पार्टनर कासी बेनेट को शादी के लिए प्रपोज किया. 21 अगस्त को जमैका के किंग्स्टन में आयोजित उनके 40वें जन्मदिन समारोह में बोल्ट ने घुटनों के बल बैठकर कासी को शादी के लिए पूछा. जिसके बाद कासी ने हामी भर दी.

विज्ञापन

बोल्ट ने अपने बर्थडे पर दिया सरप्राइज

View on Instagram

बोल्ट के 40वें जन्मदिन का जश्न पहले से ही खास था, लेकिन पार्टी में जो हुआ उसने इसे यादगार बना दिया. कासी बेनेट को इस सरप्राइज प्रपोजल की भनक तक नहीं थी. बोल्ट ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में माइक्रोफोन हाथ में लिया और फिर अचानक घुटनों के बल बैठ गए. इसके बाद उन्होंने कासी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा. कासी इस पल से पूरी तरह हैरान रह गईं और भावुक भी हो गईं. प्रपोजल के बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया.

ये भी पढ़ें: इरफान पठान से विराट कोहली तक, इन क्रिकेटर्स की वाइफ हैं बेहद खूबसूरत

5 कैरेट की डायमंड रिंग ने खींचा सबका ध्यान

इस खास मौके पर बोल्ट ने कासी को पांच कैरेट की डायमंड एंगेजमेंट रिंग पहनाई और दोनों के एक दूसरे को किस किया. प्रपोजल के बाद कासी ने रिंग को दिखाते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

13 साल पहले शुरू हुई थी प्रेम कहानी

View on Instagram

उसैन बोल्ट और कासी बेनेट की लव स्टोरी करीब 13 साल पुरानी है. दोनों 2013 से साथ हैं. हालांकि लंबे समय तक उन्होंने अपने रिश्ते को निजी रखा. 2016 के रियो ओलंपिक के दौरान दोनों पहली बार सार्वजनिक तौर पर एक कपल के रूप में ज्यादा चर्चा में आए. इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया और अब उनकी कहानी एक नए पड़ाव पर पहुंच चुकी है.

ये भी पढ़ें: 80 हजार फॉलोअर्स फिर भी विराट कोहली के फॉलो-बैक का इंतजार! कौन हैं दिल्ली की '6-7' गर्ल मेधावी बिधूड़ी?

तीन बच्चों के माता-पिता हैं बोल्ट और कासी

यह सिर्फ दो लोगों की प्रेम कहानी नहीं है. बोल्ट और कासी तीन बच्चों के माता-पिता भी हैं. उनकी बेटी का नाम ओलंपिया लाइटनिंग बोल्ट है, जबकि उनके जुड़वां बेटों के नाम थंडर और सेंट लियो हैं. कासी ने बोल्ट के 40वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उन्हें अपने प्यार, घर और परिवार का केंद्र बताते हुए शुभकामनाएं दी थीं. उन्होंने बोल्ट को एक बेहतरीन पिता बताया और उनके साथ बनाए जीवन के लिए आभार जताया.

2017 में बोल्ट ने लिया था संन्यास

View on Instagram

उसैन बोल्ट का खेल करियर असाधारण रहा है. वह आठ बार के ओलंपिक चैंपियन हैं और 100 मीटर तथा 200 मीटर में विश्व रिकॉर्ड अब भी उनके नाम है. 2017 में उन्होंने एथलेटिक्स से संन्यास ले लिया था. ट्रैक पर बोल्ट को दुनिया का सबसे तेज धावक कहा गया, लेकिन निजी जिंदगी में उन्होंने रिश्ते को समय दिया. अब 40वें जन्मदिन पर कासी को प्रपोज करके उन्होंने अपनी इस लंबी प्रेम कहानी को शादी की ओर बढ़ा दिया है. 13 साल के रिश्ते और तीन बच्चों के बाद बोल्ट और कासी अब एंगेज्ड हैं.

ये भी पढ़ें: 45 मैच, 33 विकेट और 4 वर्ल्ड कप... एशिया कप से पहले पाकिस्तान की स्टार खिलाड़ी ने अचानक क्यों लिया संन्यास?


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola