मेंडिस की शामत बन गए शुभमन गिल, हवा में उड़कर लपका हैरतअंगेज कैच; VIDEO वायरल
शुभमन गिल ने पकड़ा शानदार कैच (फोटो- सोशल मीडिया)
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल ने अपनी शानदार फील्डिंग से सबको चौंका दिया. कमिंदु मेंडिस का एक हैरतअंगेज कैच लपककर उन्होंने मैच का रुख पलट दिया. इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
Shubman Gill Stunning Catch Video: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल ने बल्ले से नहीं, बल्कि अपनी फील्डिंग से महफिल लूट ली. श्रीलंका की दूसरी पारी में भारत के लिए कमिंदु मेंडिस और पसिंदु सूर्यबंदारा की जोड़ी लगातार मुश्किलें बढ़ा रही थी. दोनों के बीच 115 रनों की साझेदारी हो चुकी थी और श्रीलंका तेजी से भारत की बढ़त को कम कर रहा था. तभी प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर गिल ने ऐसा कैच पकड़ा कि कमिंदु मेंडिस को पवेलियन वापस जाना पड़ा.
पीछे दौड़कर हवा में छलांग लगाकर पकड़ा कैच
पारी के 44वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने एक बार फिर शॉर्ट गेंद का इस्तेमाल किया. इससे पहले बल्लेबाज इस रणनीति के खिलाफ आक्रामक शॉट खेलकर रन बटोर चुके थे, लेकिन कृष्णा ने अपनी रणनीति नहीं बदली. ओवर की पहली ही गेंद पर कमिंदु मेंडिस ने बाउंसर को पुल करने की कोशिश की. इस बार गेंद बल्ले के बीचोंबीच नहीं आई और स्क्वायर लेग की दिशा में हवा में चली गई.
शुभमन गिल को कैच के लिए काफी पीछे की ओर दौड़ना पड़ा. उन्होंने गेंद की ओर तेजी से दौड़ लगाई और एक हैरतअंगेज कैच पकड़ा. कैच पूरा करने के बाद भारतीय कप्तान जमीन पर गिर पड़े, लेकिन गेंद उनके हाथों से नहीं निकली. इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: 'बुखार करवा के ही जाना...' बारिश में भीगते पंत ने फैन की बोलती कर दी बंद, VIDEO वायरल
मेंडिस और सूर्यबंदारा की साझेदारी ने बढ़ाई थी टेंशन
कमिंदु मेंडिस और पसिंदु सूर्यबंदारा ने श्रीलंका की दूसरी पारी में भारत को काफी परेशान किया. दोनों ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 115 रन जोड़ दिए. सूर्यबंदारा ने मैच में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया, जबकि मेंडिस ने भी अर्धशतक जड़ा. श्रीलंका की इस आक्रामक बल्लेबाजी ने भारत की बढ़त को तेजी से कम करना शुरू कर दिया था. ऐसे समय में मेंडिस का विकेट भारत के लिए बेहद अहम था और गिल ने अपनी शानदार फील्डिंग से टीम को बड़ी राहत दिलाई.
भारत ने तीसरे सेशन में किया कमबैक
भारतीय टीम ने तीसरे सेशन में कमबैक किया. तीसरे सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने 3 विकेट लेकर कमबैक किया. इस दौरान भारतीय गेंदबाजों ने पसिंदू सूर्यबंदारा, कमिंदु मेंडिस और धनंजय डी सिल्वा को आउट करके शानदार कमबैक किया. हालांकि, श्रीलंका की टीम लीड ले ली है. अब भारतीय टीम को मुकाबला जीतने के लिए बल्लेबाजी करनी होगी.
ये भी पढ़ें: 45 मैच, 33 विकेट और 4 वर्ल्ड कप... एशिया कप से पहले पाकिस्तान की स्टार खिलाड़ी ने अचानक क्यों लिया संन्यास?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए