IND vs ENG: क्यों प्लेइंग XI से बाहर हुए वैभव सूर्यवंशी? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह
वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग-11 से बाहल (फोटो-सोशल मीडिया)
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग XI में अहम बदलाव किए हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को बाहर कर संजू सैमसन को टीम में शामिल किया है.
भारत और इंग्लैंड के बीच साउथम्प्टन में खेले जा रहे पांचवें टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. इस मैच के लिए भारतीय टीम ने प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अंतिम एकादश से बाहर कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन की वापसी हुई है. 15 साल के वैभव ने मिले मौके का फायदा उठाने में कामयाब नहीं रहे. जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने फिर से संजू सैमसन पर भरोसा जताया है.
वैभव को ड्रॉप करने पर क्या बोले कप्तान?
टॉस के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि टीम संयोजन और संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है. वैभव को सीरीज के शुरुआती मैचों में मौका मिला था, लेकिन वह अपनी प्रतिभा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके. 15 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने खेले गए तीन मुकाबलों में 15 रन का आंकड़ा भी पार नहीं किया था.
संजू सैमसन पर फिर जताया भरोसा
ऐसे में टीम प्रबंधन ने निर्णायक मुकाबले में अनुभव को प्राथमिकता देते हुए संजू सैमसन को मौका देने का फैसला किया. सैमसन के आने से भारत की बल्लेबाजी को मजबूती मिलने के साथ विकेटकीपिंग का अतिरिक्त विकल्प भी मिला है. श्रेयस अय्यर ने यह भी बताया कि टीम में दूसरा बदलाव सूर्यांश शेडगे के रूप में हुआ है, जिन्हें वाशिंगटन सुंदर की जगह शामिल किया गया है.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.
ये भी पढ़ें: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, इंग्लैंड पहले करेगा बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









