इंग्लैंड ने वर्ल्ड चैंपियन भारत को 4-0 से हराया, टी20 में टीम इंडिया की बादशाहत खत्म
इंग्लैंड की टीम जश्न मनाते हुए (फोटो-सोशल मीडिया)
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने 56 रनों से जीत दर्ज की. जोस बटलर के विस्फोटक शतक की मदद से इंग्लैंड ने 257 रनों का स्कोर बनाया. भारतीय टीम 201 रन ही बना सकी और सीरीज 4-0 से हार गई.
भारत और इंग्लैंड के बीच साउथम्प्टन में खेले गए पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 257 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में भारतीय टीम 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना सकी. इस सीरीज में पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. उसके बाद बाकी बचे 4 मुकाबले इंग्लैंड ने आसानी से जीत लिया.
टी20 में नंबर-1 टीम बनी इंग्लैंड
इस जीत के साथ इंग्लैंड ने न सिर्फ सीरीज में टीम इंडिया का सूपड़ा साफ किया, बल्कि आईसीसी टी20 रैंकिंग में भी भारत को पछाड़कर दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम का स्थान हासिल कर लिया. वर्ल्ड चैंपियन भारत के लिए यह हार दोहरा झटका साबित हुई, क्योंकि इसके साथ ही टी20 क्रिकेट में उसका शीर्ष स्थान भी छिन गया.
बटलर-ब्रूक के बीच 233 रन की साझेदारी
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए फिल सॉल्ट 6 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर और कप्तान हैरी ब्रूक ने दूसरे विकेट 102 गेंदों में 233 रन की साझेदारी की. इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाज को अपने रिमांड पर रखा.
जोस बटलर का शतक
जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ पांचवें टी20 में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 3 विकेट पर 257 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया. जोस बटलर ने महज 64 गेंदों पर 12 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 131 रन की विस्फोटक पारी खेली और 204.69 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. वहीं कप्तान हैरी ब्रूक शतक से सिर्फ 5 रन दूर रह गए और 45 गेंदों पर 95 रन ठोक दिए, जिसमें 4 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर शुरू से दबाव बनाए रखा और बड़ी साझेदारी करते हुए इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. उनकी धमाकेदार पारियों के दम पर मेजबान टीम ने भारत के सामने 258 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा. भारत के लिए शिवम दुबे ने 2 विकेट चटकाए.
भारत की खराब शुरुआत
इस मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अभिषेक शर्मा 3 और संजू सैमसन 27 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की. श्रेयस अय्यर 28 रन की पारी खेली.
ईशान किशन- तिलक वर्मा का अर्धशतक
इस दौरान ईशान किशन ने अपना अर्धशतक पूरा किया. ईशान ने 35 गेंद का सामना करते हुए 56 रन की पारी खेली. उसके बाद तिलक वर्मा ने 25 गेंद पर 53 रन की पारी खेली. शिवम दुबे 14 और सूर्यांश शेडगे 7 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद अक्षर 3 रन बनाकर चलते बने. इंग्लैंड के लिए सैम करन ने 3, आदिल रशीद 2, जोफ्रा आर्चर ने 1, जोश टंग ने 1 विकेट चटकाए.
ये भी पढ़ें: ग्लेन फिलिप्स मैदान पर ही नहीं, आसमान में भी भरते हैं उड़ान; प्लेन उड़ाते VIDEO वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









