भारत के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने खेली अपनी आखिरी पारी, रणजी मैच में मिला गार्ड ऑफ ऑनर

Updated at : 31 Jan 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
Ranji Trophy: Wriddhiman Saha

Ranji Trophy: Wriddhiman Saha

Ranji Trophy: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने अपनी आखिरी रणजी पारी शुक्रवार को खेली. उन्होंने कोलकाता की ओर से अपना आखिरी रणजी मैच खेला. उनको टीम की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. साहा ने टूर्नामेंट से पहले ही संन्यास की घोषणा कर दी थी.

विज्ञापन

Ranji Trophy:भारत और बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को शुक्रवार को ईडन गार्डन्स में पंजाब के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन उनके साथियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. बीसीसीआई डोमेस्टिक के एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, ‘बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को गार्ड ऑफ ऑनर और बधाई, जो अपना अंतिम प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे हैं.’ मैच शुरू होने से पहले, कैब के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने साहा को बधाई देते हुए कहा, ‘यह एक शानदार और प्रेरणादायक करियर रहा है. 2007 में पदार्पण करना और इतना लंबा खेलना अविश्वसनीय है. मैं उन्हें बधाई देता हूं और शुभकामनाएं देता हूं.’

साहा को किया गया सम्मानित

रिद्धिमान साहा को सीनियर टीम के सदस्यों की ओर से हस्ताक्षर किए गए बंगाल टीम की जर्सी, फूलों का गुलदस्ता और शॉल भेंट की गई. विकेटकीपर-बल्लेबाज ने मौजूदा रणजी ट्रॉफी सत्र के दौरान क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी. बंगाल की नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें कम होती जा रही हैं, ऐसे में पंजाब के खिलाफ यह मैच लगभग तय है कि साहा का आखिरी मैच होगा.

Ranji Trophy: ‘मैं क्रिकेट वाला हिमांशु सांगवान नहीं हूं’, कोहली के फैंस ने गलत आदमी को कर दिया ट्रोल

Ranji Trophy: विराट ने एक झटके में तोड़े 15000 दिल, आउट होते ही मिनटों में खाली हुआ स्टेडियम

साहा ने टूर्नामेंट से पहले ही कर दी थी संन्यास की घोषणा

साहा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘क्रिकेट में एक यादगार सफर के बाद, यह सीजन मेरा आखिरी सीजन होगा. रिटायर होने से पहले मैं बंगाल के लिए आखिरी बार खेलने का मौका पाकर गौरवान्वित हूं. मैं रिटायर होने से पहले सिर्फ रणजी ट्रॉफी में खेलूंगा. आइए इस सीजन को यादगार बनाएं.’ पहली पारी में साहा सात गेंदों पर शून्य पर आउट हो गए, उन्हें गुरनूर बरार ने आउट किया.

साहा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 7000 से अधिक रन बनाए हैं

साहा ने 141 प्रथम श्रेणी मैचों में 48.68 की औसत से 7,169 रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक और 44 अर्द्धशतक शामिल हैं. 40 वर्षीय साहा ने भारत के लिए आखिरी बार दिसंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला था. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, साहा ने 40 टेस्ट और नौ वनडे मैचों में 29.41 की औसत से 1,353 रन बनाए हैं.

आईपीएल में शतक जड़ चुके हैं साहा

साहा ने आईपीएल 2025 की नीलामी में हिस्सा नहीं लिया. हालांकि, उन्होंने 2008 से हर आईपीएल सीजन खेला है. वह हाल ही में गुजरात टाइटंस के साथ थे, जिसने 2022 में खिताब जीता था. पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स का भी प्रतिनिधित्व किया है, जहां उन्होंने 2014 के फाइनल में शतक बनाया था.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola