10.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते, IPL से बाहर होने के बाद मुस्तफिजुर रहमान के बयान ने मचाया बवाल

Mustafizur Rahman Statement after Release: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है. टीम को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करना पड़ा. बीसीसीआई के निर्देश के बाद यह फैसला लिया गया. ऑक्शन में केकेआर ने उन पर 9 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए थे. खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी दोनों की प्रतिक्रिया सामने आई है.

Mustafizur Rahman Statement after Release: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)का 19वां सीजन मार्च महीने के आखिर में शुरू होने की संभावना है. इसे लेकर पिछले साल दिसंबर में मेगा ऑक्शन का आयोजन हुआ था, जिसमें सभी टीमों ने अपने स्क्वाड को मजबूत करने की कोशिश की. इसी दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को 9 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था. लेकिन नए साल की शुरुआत में ही इस फैसले पर बड़ा मोड़ आ गया. BCCI ने केकेआर को निर्देश दिया कि उन्हें मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करना होगा. इसके पीछे बांग्लादेश में जारी तनाव और उससे जुड़े हालात को बड़ी वजह माना जा रहा है. इस फैसले के बाद खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी दोनों की प्रतिक्रिया सामने आई है.

मुस्तफिजुर को ऑक्शन में बड़ी रकम 

IPL ऑक्शन में केकेआर की रणनीति साफ थी कि टीम को एक ऐसा तेज गेंदबाज चाहिए जो डेथ ओवरों में अनुभव के साथ सटीक गेंदबाजी कर सके. मुस्तफिजुर रहमान इस कसौटी पर पूरी तरह फिट बैठते थे. वह पहले भी आईपीएल खेल चुके हैं और अलग अलग टीमों के लिए अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें पिछले सीजन के बाद रिलीज कर दिया था, जिसके बाद केकेआर ने मौके का फायदा उठाया. 9 करोड़ 20 लाख की बड़ी रकम खर्च कर फ्रेंचाइजी ने यह संकेत दिया कि वह उन्हें प्लेइंग इलेवन का अहम हिस्सा मान रही है.

BCCI का निर्देश और पीछे की वजह

3 जनवरी को बीसीसीआई की ओर से KKR को साफ निर्देश मिला कि मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज किया जाए. बताया गया कि यह फैसला मौजूदा हालात और सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को ध्यान में रखकर लिया गया है. बांग्लादेश में लगातार बने तनावपूर्ण माहौल के कारण भारत में भी इसका असर देखा गया. इसी को देखते हुए बोर्ड ने यह कदम उठाया ताकि किसी तरह की अनिश्चित स्थिति से बचा जा सके. इस फैसले के बाद केकेआर को मजबूरी में अपने खिलाड़ी को रिलीज करना पड़ा.

KKR का आधिकारिक बयान

BCCI के निर्देश के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी अपना आधिकारिक बयान जारी किया. फ्रेंचाइजी ने कहा कि वह बोर्ड और आईपीएल प्रबंधन के निर्देशों का सम्मान करती है और सभी जरूरी प्रक्रियाओं के तहत यह फैसला लिया गया है. साथ ही टीम ने यह भी साफ किया कि मुस्तफिजुर रहमान की जगह पर जल्द ही रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के नाम का ऐलान किया जाएगा. केकेआर प्रबंधन अब ऐसे खिलाड़ी की तलाश में है जो टीम की गेंदबाजी को संतुलन दे सके और टूर्नामेंट में प्रभावी भूमिका निभा सके.

IPL से बाहर होने पर मुस्तफिजुर का बयान

IPL से बाहर होने के बाद मुस्तफिजुर रहमान का भी बयान सामने आया है. उन्होंने एक बांग्लादेशी क्रिकेट वेबसाइट से बातचीत में कहा कि अगर आपको टीम से बाहर कर दिया जाए तो आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते. उन्होंने इसे हालात का फैसला बताया और आगे बढ़ने की बात कही. इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में भी हलचल देखने को मिली है. बोर्ड ने आने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भारत में होने वाले अपने मुकाबलों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई है और इस मुद्दे को आईसीसी के सामने उठाया है. कुल मिलाकर यह मामला सिर्फ एक खिलाड़ी तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसका असर दोनों देशों के क्रिकेट माहौल पर भी साफ नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें-

Watch Video: KKR को बड़ा झटका, BCCI ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को हटाने का दिया आदेश, 9.2 करोड़ का नुकसान!

IPL 2026: कौन होगा बांग्लादेशी मुस्तफिजुर रहमान का रिप्लेसमेंट, इन 5 गेंदबाजों पर KKR की नजर

क्या BCCI शमी और गायकवाड़ समेत इन 5 खिलाड़ियों के साथ कर रहा नाइंसाफी! नहीं मिला वनडे में मौका

Aditya Kumar Varshney
Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले चार सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आपका मुख्य लेखन क्षेत्र क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी है, जहां वह मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने मुख्य रूप से डिजिटल न्यूज और फीचर स्टोरीज पर केंद्रित रहा है, जिसमें खेल घटनाओं की गहराई से व्याख्या और तथ्यात्मक प्रस्तुति शामिल है. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. इससे उन्हें ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव मिला है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एमए जर्नलिज्म और इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी किया है, जो उनकी विश्वसनीयता को और मजबूत करता है. वर्तमान में उनका फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों पर सटीक, विश्वसनीय और पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करने पर है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel