ePaper

धौनी ने बताया अपनी पहली गर्लफ्रेंड का नाम, फिर बोले - पत्नी को मत बताना, VIDEO वायरल

Updated at : 16 May 2021 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
धौनी ने बताया अपनी पहली गर्लफ्रेंड का नाम, फिर बोले - पत्नी को मत बताना, VIDEO वायरल

ms dhoni, first girlfriend name, VIDEO viral, chennai super kings टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) हमेशा ट्रेंड पर रहते हैं. उनके चाहने वाले उनके बारे में अधिक से अधिक जानकारी लेना चाहते हैं. धौनी के निजी जिंदगी के बार में क्रिकेट फैन्स हमेशा बेसब्री से जानना चाहते हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) हमेशा ट्रेंड पर रहते हैं. उनके चाहने वाले उनके बारे में अधिक से अधिक जानकारी लेना चाहते हैं. धौनी के निजी जिंदगी के बार में क्रिकेट फैन्स हमेशा बेसब्री से जानना चाहते हैं.

आईपीएल 2021 (IPL 2021) स्थगित होने के बाद धौनी इस समय अपने गृह नगर रांची में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. लेकिन उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में धौनी अपनी पहली गर्लफ्रेंड के नाम का खुलासा करते हैं. हालांकि नाम बताने के बाद उन्होंने एंकर से यह भी कहते नजर आते हैं कि उनकी पत्नी को कोई यह मत बताना.

दरअसल न्यूजटुडे के यूट्यूब चैनल पर धौनी का एक वीडियो पोस्ट है, जिसमें धौनी अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों के साथ नजर आ रहे हैं. उस कार्यक्रम में होस्ट धौनी ने कुछ सवाल पूछता है और स्टैज पर बुलाता है.

https://youtu.be/W3uYMfglHGE

होस्ट धौनी से पूछता है कि क्या कभी उनका दिल किसी के लिए धड़का है ? उसके बाद धौनी को पर्ची पर नाम लिखने को कहता है. फिर होस्ट धौनी से एक गेम खेलता है और उनसे उनकी गर्लफ्रेंड के नाम का पहला अक्षर पूछता है. फिर कैमरामैन को उस कागज की पर्ची पर फोकस करने को कहता है जिसमें धौनी के पहले प्यार का नाम लिखा रहता है. धौनी उस कागज को चुपके से देख लेते हैं.

Also Read: IPL 2021 : बहुत खूबसूरत हैं पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर मनदीप सिंह की पत्नी, ऐसी है उनकी प्रेम कहानी

फिर होस्ट उनसे कन्फर्म होने के लिए पूछता है, तो धौनी कहते हैं, हां नाम सही है. फिर होस्ट धौनी को जरा जोर से गर्लफ्रेंड का नाम बोलने के लिए कहता, धौनी जोर से बताते हैं कि उनकी पहली गर्लफ्रेंड का नाम स्वाती था. नाम बताने के साथ धौनी थोड़ा शर्माते हैं, फिर बोलते हैं कि प्लीज उनकी पत्नी को कोई मत बताना. जिसपर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं.

उस कार्यक्रम में धौनी के अलावा चेन्नई टीम के उप कप्तान सुरेश रैना, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, शेन वॉटसन भी नजर आ रहे हैं. मालूम हो बायो बबल में कुछ खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद आईपीएल 2021 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. आईपीएल 2021 में 29 मुकाबले हो चुके थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola