ePaper

ट्रोलिंग पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, बोले- देश के लिए खेलते समय भूल जाते हैं बाकी बातें

Updated at : 28 Aug 2025 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
Mohammad Shami during Champions Trophy Match

चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान मोहम्मद शमी, फोटो- ANI

Mohammad Shami Big Statement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने ट्रोलिंग और रिटायरमेंट की अफवाहों पर करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा- देश के लिए खेलते समय बाकी बातें भूल जाते हैं, अभी क्रिकेट छोड़ने का वक्त नहीं.

विज्ञापन

Mohammad Shami Big Statement: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने सोशल मीडिया ट्रोलिंग, मुस्लिम क्रिकेटरों को निशाना बनाए जाने और अपने संन्यास को लेकर उठ रही अटकलों पर बेबाकी से जवाब दिया. शमी के इन बयानों ने फैन्स का दिल जीत लिया है और सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा हो रही है.

देश के लिए खेलते हैं

न्यूज24 को दिए इंटरव्यू में मोहम्मद शमी से पूछा गया कि क्या मुस्लिम खिलाड़ियों को अधिक ट्रोल किया जाता है, खासकर जब भारत-पाकिस्तान मैच होता है. इस पर उन्होंने जवाब दिया “मैं इस तरह की ट्रोलिंग पर ध्यान नहीं देता. मुझे एक काम दिया गया है. मैं कोई मशीन नहीं हूं. साल भर मेहनत करता हूं तो कभी सफल होऊंगा, कभी असफल. जब आप देश के लिए खेलते हैं, तो ये सब बातें भूल जाते हैं. टीम की जीत ज्यादा अहम होती है.”

शमी ने साफ किया कि वह ऐसे समय सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं ताकि नकारात्मक कमेंट्स का असर उनके खेल पर न पड़े. आगे उन्होंने कहा कि “ट्रोल्स दो लाइन लिखते हैं, हम मेहनत सालों की करते हैं”

शमी ने ट्रोलिंग को लेकर करारा जवाब दिया

  • “हम सफलता पाने के लिए सालों मेहनत करते हैं.”
  • “ट्रोल्स को बस दो लाइन टाइप करनी होती हैं.”
  • “सच्चे प्रशंसक कभी खिलाड़ी का मनोबल नहीं गिराते.”
  • “अगर आप मुझसे बेहतर कर सकते हैं तो मैदान में आइए, मौका हमेशा खुला है.”

उनका यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैन्स ने उनकी सोच की तारीफ की है.

संन्यास की खबरों पर दिया दो टूक जवाब

हाल के दिनों में यह चर्चा तेज हुई कि मोहम्मद शमी अब क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं. लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर बिल्कुल साफ शब्दों में कहा “अगर किसी को दिक्कत है, तो बताइए. क्या मेरे संन्यास लेने से उनकी जिंदगी बेहतर हो जाएगी? मैं किसका बोझ बन गया हूं जो लोग चाहते हैं कि मैं खेल छोड़ दूं?”

शमी ने कहा कि जब तक उन्हें क्रिकेट से प्यार है और खेल का आनंद आता है, वह संन्यास का सोच भी नहीं सकते.

इंटरव्यू के दौरान शमी ने साफ किया कि वह अभी पूरी तरह फिट हैं और लगातार मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने कहा:

  • “जिस दिन मैं बोर हो जाऊंगा, मैं खुद खेल छोड़ दूंगा.”
  • “आप मुझे इंटरनेशनल टीम में न चुनें, लेकिन मैं घरेलू क्रिकेट खेलता रहूंगा.”
  • “अभी मेरे लिए वो समय नहीं है कि मैं खेल छोड़ने का सोचूं.”

क्यों है शमी टीम इंडिया के लिए अहम?

  • मोहम्मद शमी भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक हैं.
  • वर्ल्ड कप 2023 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और भारत को कई मैच जिताए.
  • उनकी फिटनेस और अनुभव टीम इंडिया के लिए अब भी बड़ी ताकत है.

ये भी पढ़ें-

पिता की राह पर बेटा, जूनियर सहवाग के कारनामे को देख फैंस को आई वीरू की याद

Diamond League 2025: नीरज चोपड़ा की नजर फाइनल पर, ज्यूरिख में होगी बड़ी भिड़ंत

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola