आईपीएल खेलने के लिए बेताब हैं जोस बटलर, बताया वर्ल्ड कप टी-20 के बाद सबसे अच्छा टूर्नामेंट

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 May 2020 4:28 PM

विज्ञापन

इंग्लैंड के विकेट कीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा है कि वर्ल्ड कप टी-20 के बाद आईपीएल सबसे बेस्ट टूर्नामेंट है.

विज्ञापन

आईपीएल को इस वक्त अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है लेकिन फैंस के साथ साथ कई खिलाड़ी भी हैं जो कि आईपीएल का खासा इंतजार कर रहे हैं. इंग्लैंड के विकेट कीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा है कि वर्ल्ड कप टी-20 के बाद आईपीएल सबसे बेस्ट टूर्नामेंट है. उनका मानना है कि आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है जिससे इंग्लैंड के क्रिकेट को आगे बढ़ने में बहुत मदद मिली. वो कहते हैं कि मैं आईपीएल के सीजन को बहुत मिस कर रहा हूं और इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.

बता दें कि इस विकेट कीपर ने अब तक आईपीएल में 2 फ्रेंचाइजी टीमों की तरफ से खेल चुके हैं.2016- 17 के सीजन में वो चार बार की विजेता टीम मुंबई की तरफ से खेल चुके हैं इसके बाद वो वर्ष 2018 और 2019 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल चुके हैं. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड टीम से जो भी खिलाड़ी ने आईपीएल में हिस्सा लिया उनके क्रिकेट का विकास अभूत अच्छा हुआ है. मैं इस चर्चित टूर्नामेंट में खेलने के लिए बेकरार हूं. मेरे विचार से ये चर्चित लीग विश्व कप 20-20 के बाद दुनिया का बेस्ट टूर्नामेंट है. आईपीएल की टीमों में खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण रहता है.

बेंगलोर की टीम टॉप तीन टीमों में शामिल रही है, जिसमें विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल रहे हैं, जिन्हें जसप्रीत बुमराह या डेल स्टेन या फिर लसिथ मलिंगा के खिलाफ देखना शानदार है. उन्होंने आगे कहा कि बचपन में आप फैन्टेसी लीग खेलना पसंद करते हो. लेकिन अगर आप सभी टीमों को एक साथ मिलाओ तो एबी और कोहली एक साथ खेलते दिखाइ देंगे. आपको बता दें कि यह विस्पोटक विकेट कीपर बल्लेबाज ने अब तक आईपीएल में 46 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 35 की ज्यादा की औसत से 1386 रन बनाए हैं. जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर का है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola