WATCH: 75 साल के सुनील गावस्कर जब रोबो डॉग के सामने बन गए बच्चे, चंपक के साथ मस्ती का वायरल वीडियो आपने देखा क्या?

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

IPL 2025 Sunil Gavaskar Robo Dog Champak / ipl@x

IPL 2025 में Sunil Gavaskar और रोबोट डॉग 'चंपक' का मजेदार वीडियो वायरल हो गया है. देखें कैसे Gavaskar ने स्टेडियम में दौड़ लगाई इस हाईटेक दोस्त के साथ!

विज्ञापन

IPL 2025 में इस बार मैदान पर कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है! क्रिकेट नहीं, बल्कि रोबोट डॉग ‘चंपक’ इस बार इंटरनेट सेंसेशन बना हुआ है. और जब Sunil Gavaskar ने इस हाईटेक दोस्त के साथ मस्ती की, तो सोशल मीडिया पर धमाका हो गया.

कहां हुआ ये मजेदार पल?

ये नजारा था M. Chinnaswamy Stadium का, जहां Royal Challengers Bengaluru vs Rajasthan Royals मैच से पहले गावस्कर ने ‘चंपक’ के साथ दौड़ लगाई, उछले-कूदे और खूब मस्ती की.

देखें वीडियो

कौन है ‘चंपक’?

IPL का नया रोबोट डॉग, जिसका नाम चंपक एक फैन पोल के जरिए रखा गया. यह पूरी तरह से हाईटेक है. यह चार पैरों वाले रोबोटिक फ्रेम पर बना है. इसमें हाईटेक कैमरा लगा है, जो लाइव वीडियो भेजता है. यह दौड़ सकता है, उछल सकता है और इन सबके बीच खुद को बखूबी बैलेंस भी कर सकता है. रोबो डॉक चंपक मैच से पहले टॉस के समय सिक्का ले जाता है. इसके अलावा, अंपायर्स को ब्रेक में ड्रिंक्स और टॉवल भी देता है.

चंपक का Taarak Mehta का कनेक्शन!

हाईटेक रोबो डॉग चंपक काे यह नाम सोशल मीडिया पोल के बाद मिला. फैंस ने नाम सुनते ही याद किया ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के चंपकलालगड़ाको! कई फैंस ने लिखा – “दादाजी अब रोबोट में बदल गए!” इस नामकरण के साथ ही सोशल मीडिया पर मीम और जोक्स की बाढ़ सी आ गई.

सोशल मीडिया का रिएक्शन

IPL के इंस्टा हैंडल ने रोबो डॉग चंपक के साथ सुनील गावस्कर की मस्ती का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा:

“Looks like Sunny G found a new friend.”

वीडियो में 75 साल के गावस्कर बिल्कुल बच्चों की तरह चंपक के पीछे दौड़ते नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें: UPSC 2024 की टॉपर पूर्वा चौधरी की फोटो हुई वायरल, लोग बोले- ये अफसर हैं या मॉडल?

यह भी पढ़ें: AI वाली लड़की ने उड़ाए होश! डेटिंग ऐप पर 2 घंटे में 2700+ लड़कों ने किया प्यार का इजहार

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola