‘धोनी के चर्चाओं से थक चुका हूं’, CSK की हार पर भड़के संजय मांजरेकर

संजय मांजरेकर (फोटो-सोशल मीडिया)
हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि एमएस धोनी के आईपीएल भविष्य और खेलने को लेकर लगातार उठ रही चर्चाओं से वह थक चुके हैं.
Sanjay Manjrekar: आईपीएल 2026 में हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का गुस्सा फूट पड़ा. मैच के बाद ‘T20 Time Out’ शो पर मांजरेकर ने कहा कि एमएस धोनी के आईपीएल भविष्य और खेलने के बारे में लगातार उठ रही चर्चाओं से वह थक चुके हैं. इस सीजन में धोनी चोट के कारण अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं.
धोनी के चक्कर में CSK ने खुद को किया नुकसान
मांजरेकर ने चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, “टीम के इमेज को बहुत खराब तरीके से हैंडल किया गया, जिसका नुकसान पूरी टीम को भुगतना पड़ रहा है. धोनी मैदान में न होने के बावजूद उनके फेम ने मैनेजमेंट और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर अतिरिक्त दबाव डाल रखा है, जिसके कारण टीम अपने असली प्रदर्शन को नहीं दिखा पा रही है.”
भावनाओं में बहकर टीम ने भुला दी हकीकत
मांजरेकर ने चेन्नई को सलाह दी कि आईपीएल जैसे आधुनिक टूर्नामेंट में भावनाओं से ज्यादा प्रदर्शन मायने रखता है. उन्होंने कहा, “टीम को अपने खिलाड़ियों के प्रति बहुत इमोशनल नहीं होना चाहिए. धोनी अब 44 साल के हो चुके हैं और उनके लिए योगदान देना अब पहले जैसा आसान नहीं रहा. अगर धोनी अपने प्राइम में होते, तो यह टीम प्लेऑफ तक जरूर पहुंचती.”
प्लेऑफ की राह मुश्किल
चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस अहम मैच में चेन्नई के लिए जीतना बेहद जरूरी था. हैदराबाद से हार के बाद अब टीम के प्लेऑफ में जाने की संभावना लगभग समाप्त हो गई है. अगर चेन्नई प्लेऑफ में जगह बनाना भी चाहे, तो उन्हें न केवल अपने मैच जीतने होंगे बल्कि अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा.
स्वयं ऋषि
यह भी पढ़ें: ईशान किशन ने CSK फैंस को चिढ़ाया, जीत के बाद घर जाने का किया इशारा; वायरल हुआ VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










