RR vs RCB: रजत पाटीदार की कप्तानी पारी, RR को मिला 202 रनों का टारगेट

Updated at : 10 Apr 2026 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
RR के खिलाफ छक्का लगाते RCB के कप्तान रजत पाटीदार

RR के खिलाफ छक्का लगाते RCB के कप्तान रजत पाटीदार

RR vs RCB: IPL 2026 के लीग मैच में शुक्रवार को बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 201 रन बनाए और राजस्थान को जीत के लिए 202 रनों का लक्ष्य दिया. कप्तान रजत पाटीदार ने 63 रनों की शानदार पारी खेली. जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई को 2-2 विकेट मिले. बारिश की वजह से मैच करीब एक घंटे देर से शुरू हुआ.

विज्ञापन

RR vs RCB: आईपीएल 2026 के शुक्रवार के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन बनाए हैं. बेंगलुरु की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 63 रनों की पारी खेली. विपक्षी टीम की तरफ से जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और ब्रिजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लेकर बेंगलुरु के बल्लेबाजों पर लगाम लगाने की कोशिश की. बेंगलुरु की टीम एक समय बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी लेकिन बीच के ओवरों में विकेट गिरने से रन गति थोड़ी धीमी हुई. बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही और फिलिप साल्ट बिना खाता खोले जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हो गए.

इसके बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और मात्र 16 गेंदों में 32 रनों की तेज पारी खेली. कोहली ने अपनी पारी में 7 चौके जड़े. कोहली के आउट होने के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने पारी को संभाला. पाटीदार ने 40 गेंदों का सामना किया और 63 रन बनाए. उनकी इस पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. पाटीदार ने 157 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

बारिश की वजह से देर से शुरू हुआ मैच

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले बॉलिंग करने का ऑप्शन चुना. आरसीबी पहले बैटिंग करने उतरी और 201 रन बना डाले. गुवाहाटी में बारिश की वजह से टॉस एक घंटे देरी रात 8 बजे हुई. पहली गेंद रात 8:15 फेंकी जानी थी, लेकिन टॉस के तुरंत ही बाद एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई. मैच की पहली गेंद रात 8:40 बजे फेंकी गई. आरआर अपने तीन गेम जीतकर टेबल टॉपर है. जबकि आरसीबी ने भी अपने दो में से दोनों गेम जीते हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड.

टॉस के बाद क्या कहा रियान पराग ने

टॉस जीतने के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे. यह एक सूखी पिच होने वाली थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है और आज भी थोड़ी बारिश हुई है. इसलिए पिच में थोड़ी नमी होगी. हम इसका फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह एक बहुत अच्छी पिच लग रही है. मुझे लगता है कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हमने बहुत ही सधा हुआ प्रदर्शन किया है. टीम के लिए मेरा संदेश यह था कि हम एक ऐसी टीम बनना चाहते हैं जो पूरी तरह से शुद्ध हो, जो बहुत ही रणनीतिक और समझदारी भरा क्रिकेट खेले. इसलिए, उम्मीद है कि हम पहले तीन मैचों की तरह ही हालात को समझते हुए खुद को ढालते रहेंगे और अच्छे पॉइंट्स हासिल करेंगे.

रजत पाटीदार को तीसरी जीत की उम्मीद

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, ‘यह हमारा पहला ‘अवे’ गेम है. दर्शक RCB के लिए चीयर कर रहे हैं. आप सभी का धन्यवाद. मुझे लगता है कि आप हमें यह महसूस करा रहे हैं कि यह पहले से ही हमारा ‘होम ग्राउंड’ है. इसलिए हम सभी आपसे बहुत प्यार करते हैं. बदकिस्मती से, इस गेम में डफी नहीं खेल रहे हैं. डफी की जगह जोश हेजलवुड खेलेंगे. पिछले गेम में डफी ने भी शानदार गेंदबाजी की थी, लेकिन हर कोई जानता है कि जोश एक अनुभवी खिलाड़ी हैं, एक स्पेशलिस्ट हैं. मुझे लगता है कि उनकी मौजूदगी निश्चित रूप से हमें एक अच्छे ‘फ्रेम ऑफ माइंड’ में रखेगी.

ये भी पढ़ें…

पिता का कर्ज और बिक चुका घर… कुछ ऐसी है मुकुल चौधरी के क्रिकेटर बनने की कहानी

अर्जुन तेंदुलकर की भविष्यवाणी सच, छक्कों की बारिश से मुकुल चौधरी ने पलटा मैच

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola