RCB vs GT, IPL 2024: गुजरात ने आरसीबी को जीत के लिए दिया 148 रनों का लक्ष्य

Bengaluru: Royal Challengers Bengaluru's Virat Kohli with teammates celebrates the dismissal of Gujrat Titans batter Shahrukh Khan run out by him during the Indian Premier League (IPL) 2024 T20 cricket match between Royal Challengers Bangalore and Gujrat Titans, at M Chinnaswamy Stadium in Bengaluru, Saturday, May 4, 2024. (PTI Photo/Shailendra Bhojak)(PTI05_04_2024_000371B)
RCB vs GT, IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस को आईपीएल के मैच में 147 रन पर आउट कर दिया. गुजरात के लिये एम शाहरूख खान (37), राहुल तेवतिया (35) और डेविड मिलर (30) के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चल सका. आरसीबी के लिए यश दयाल, विजयकुमार विशाक और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट चटकाए.
RCB vs GT, IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने होम ग्राउंड पर गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य दिया है, जो काफी मामूली है. गुजरात का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ पाया. और टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही. आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और आरसीबी को 19.3 ओवर में 147 के स्कोर पर समेट दिया. गुजरात की ओर से सबसे ज्यादा 37 रन शाहरूख खान ने बनाए. जबकि आरसीबी की ओर से मोहम्मद सिराज, यश दयाल और विजयकुमार विशाक ने दो-दो विकेट चटकाए. पावर प्ले में ही आरसीबी ने गुजरात का बैंड बजा दिया. पावर प्ले में गुजरात के 3 विकेट सस्ते में निपट गए.
गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 147 रन
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात की बल्लेबाजी बेहद खराब रही. ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल क्रमश:1 और 2 रन बनाकर आउट हो गए. तीसरे नंबर के बल्लेबाज साई सुदर्शन 6 रन बनाकर आउट हो गए. शाहरुख खान और डेविड मिलर ने टीम की पारी को संभाला. दोनों ने टीम के 61 रनों की साझेदारी की. राहुल तेवतिया ने भी 35 रनों की पारी खेलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. राशिद खान कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और 14 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हो गए.
आरसीबी की गेंदबाजी रही शानदार
गेंदबाजी की बात करें तो आरसीबी की गेंदबाजी आज शानदार रही. गेंदबाजों ने पावर प्ले में ही तीन विकेट निकाल लिए. मोहम्मद सिराज ने दो और कैमरुन ग्रीन ने एक विकेट चटकाए. बाद में विजयकुमार व्याकस ने दो विकेट चकटकाकर गुजरात की कमर तोड़ दी. दो सफलता यश दयाल को भी मिली. शुरुआती हारों से उबरते हुए आरसीबी ने आज शानदार प्रदर्शन किया. अब बल्लेबाजी में देखना होगा कि इस टीम के बल्लेबाज इस छोटे से लक्ष्य को कितने ओवर में हासिल करते हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, विजयकुमार विशक.
इंपैक्ट प्लेयर : अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, आकाश दीप, रजत पाटीदार, सुयश प्रभुदेसाई.
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (डब्ल्यू), शुबमन गिल (सी), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, नूर अहमद, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल.
इंपैक्ट प्लेयर : संदीप वारियर, शरथ बीआर, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




