MS Dhoni : क्या महेंद्र सिंह धोनी आज करेंगे बड़ी घोषणा, CSK के इस सोशल मीडिया पोस्ट का क्या है राज?
IPL 2024: Stephen Fleming gave MS Dhoni health update
चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान के साथ सीएसके के मैच से पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखा है, जिसके बाद यह चर्चा हो रही है कि एमएस धोनी कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं.
IPL 2024 MSDhoni : क्या महेंद्र सिंह धोनी आज आईपीएल के इस सीजन के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं? यह सवाल इसलिए क्योंकि इंटरनेट का पारा आज इसी बात को लेकर गर्म है. सोशल मीडिया पर MSDhoni और Thala टाॅप ट्रेंड में चल रहा है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान राॅयल्स के आज के मैच से पहले सीएसके के एक्स हैंडिल पर एक ऐसा पोस्ट आया है, जिसने इस कयास को मजबूती दे दी है. सीएसके के एक्स हैंडिल पर यह पोस्ट करके दर्शकों से यह गुजारिश की गई है कि वे मैच के बाद रूकें क्योंकि कुछ बहुत ही खास उनके लिए होने वाला है.
चेन्नई खेल रही है 13वां मैच
ज्ञात हो कि चेन्नई सुपर किंग्स रविवार को क्वालिफाइंग राउंड का अपना 13वां मैच खेल रही है, इस चरण में सभी टीम को कुल 14-14 मैच खेलने हैं, उसके बाद कुल चार टीम प्लेऑफ में जाएगी. चेन्नई ने अभी तक 12 मैच खेले हैं जिसमें से छह मैच टीम ने जीते हैं और छह हारे हैं. अगर चेन्नई आज का मैच जीतती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे जो अभी 12 हैं, लेकिन अगर टीम मैच हार जाती है तो यह संभव है कि धोनी का चेपाॅक में यह अंतिम मैच हो. धोनी ने पहले भी इस बात के संकेत दिए हैं कि वे अगर आईपीएल से संन्यास लेंगे तो वो चेन्नई में ही अपना मैच खेलेंगे. धोनी ने जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था तो उनका अंतिम मैच रांची में था, आईपीएल के लिए धोनी का होम ग्राउंड चेन्नई है इसलिए चेन्नई के सोशल मीडिया पोस्ट से इंटरनेट पर चर्चाओं का बाजार गर्म है.
Also Read : MS Dhoni : कायम है माही का जादू, फैन ने ग्राउंड पर किया कुछ ऐसा कि धोनी ने …
IPL 2024: राजस्थान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी टीम
धोनी को लेकर फैन की दीवानगी
महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार कहा था कि क्रिकेट को लेकर वे जो कुछ करते हैं वो उनकी योजना का हिस्सा होता है. हालांकि आजतक जब भी धोनी ने संन्यास की घोषणा की उन्होंने किसी को इस बात की हवा भी नहीं लगने दी थी और संन्यास की घोषणा की, जिसके बाद उनके फैन रो पड़े थे. आईपीएल के 17वें सीजन में धोनी को लेकर फैन की दीवानगी इस कदर है कि वे यह चाहते हैं कि सीएसके का विकेट गिरे ताकि थाला धोनी बैटिंग के लिए आएं. धोनी ने इस बार अपने बल्ले से अपने फैंस का खूब मनोरंजन भी किया है, इस बात का सबूत उनका स्ट्राइक रेट है. धोनी ने इस सीजन में आठवें नंबर पर बैटिंग की है और 226.66 की स्ट्राइक रेट से 136 रन बनाए हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए मैच में तो उनका फैन ग्राउंड में घुस आया और उन्हें नममस्तक होकर प्रणाम भी किया था. यह पल बड़ा भावुक था क्योंकि धोनी उसके गले में हाथ डालकर उससे बात कर रहे थे.
सीएसके के पोस्ट का राज
सीएसके और राजस्थान राॅयल्स के बीच मैच का रिजल्ट चाहे जो भी हो, यह तो तय है कि चेन्नई के दर्शक अपने प्रिय खिलाड़ी को खेलते देखने का मजा खूब उठायेंगे. कई दर्शक तो इस तरह के हैं, जो मैच देखने नहीं धोनी को देखने आते हैं. धोनी चाहे बैटिंग करें या ना करें वे पूरे 20 ओवर विकेट कीपिंग करते हैं और उस वक्त उनके फैंस मजा लेते हैं. उनके ग्राउंड पर उतरते ही शोर इतना होता है कि कई खिलाड़ी अपनी कान तक बंद करते देखे गए हैं. अब सीएसके के पोस्ट का राज क्या है ये तो मैच के खत्म होने के बाद ही पता चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










