ePaper

MI vs LSG, IPL 2024: राहुल और पूरन के अर्द्धशतक के दम पर लखनऊ ने मुंबई को दिया 215 रनों का लक्ष्य

Updated at : 17 May 2024 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
MI vs LSG, IPL 2024: राहुल और पूरन के अर्द्धशतक के दम पर लखनऊ ने मुंबई को दिया 215 रनों का लक्ष्य

Mumbai: Lucknow Super Giants' batter Nicholas Pooran plays a shot during the IPL 2024 cricket match between Lucknow Super Giants and Mumbai Indians, at Wankhede Stadium in Mumbai, Friday, May 17, 2024. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI05_17_2024_000323B) *** Local Caption ***

MI vs LSG, IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 215 रनों का लक्ष्य दिया है. यह दोनों टीमों का आखिरी मुकाबला है. लखनऊ के लिए यह मुकाबला काफी अहम है. जबकि मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है.

विज्ञापन

MI vs LSG, IPL 2024: कप्तान केएल राहुल और निकोलस पूरन के अर्धशतक के दम पर शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के अपने आखिरी मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 215 रनों का लक्ष्य दिया है. कप्तान राहुल ने 41 गेंद पर 55 रनों की बेहतरीन पारी खेली. जबकि पूरन ने 29 गेंद पर 75 रन बना डाले. पूरन ने अपनी पार में 8 छक्के और 5 चौके लगाए. उन्होंने गेंदबाजों पर कोई रहम नहीं दिखाई और जो भी आया उसकी ठुकाई कर दी. लखनऊ के लिए यह मुकाबला काफी अहम है. एक जीत के साथ उसके 14 अंक हो जाएंगे और उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रहेंगी.

केएल राहुल एक छोर पर जमे रहे

लखनऊ की पारी की बात करें तो टीम को पहला झटका देवदत्त पडिक्कल के रूप में पहले ही ओवर में लगा. पारी की तीसरी गेंद पर पडिक्कल शून्य पर आउट हो गए. उसके बाद कमान संभाली कप्तान केएल राहुल और मार्कस स्टोयनिस ने. स्टोयनिस पर पावर प्ले में ही आउट हो गए. उसके बाद दीपक हुड‍्डा के साथ राहुल ने पारी को आगे बढ़ाया. हुड्डा का विकेट 10वें ओवर में गिरा. स्टोयनिस 22 गेंद पर 28 और हुड्डा 9 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए. फिर निकोलस पूरन के साथ राहुल की बड़ी साझेदारी हुई.

IPL Playoffs : आईपीएल प्लेऑफ की जंग का फैसला CSK vs RCB की मैच में, जानें धोनी क्या कर सकते हैं कमाल

निकोलस पूरन ने खेली कमाल की पारी

निकोलस पूरन ने एक छोर से धुआंधार बल्लेबाजी की. उन्होंने 29 गेंद पर ही 75 रन बना डाले. हालांकि 17वें ओवर में पूरन आउट हो गए. उन्होंने राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. पूरन के बाद अरशद खान भी शून्य पर आउट हो गए. आयुष बदोनी ने 10 गेंद पर 22 रन और क्रुणाल पांड्या ने 7 गेंद पर 12 रनों की पारी खेली और टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. मुंबई की ओर से नुवान थुशारा और पीयूष चावला ने तीन-तीन विकेट चटकाए. अंशुल कंबोज सबसे महंगे साबित हुए. उन्होंने तीन ओवर में 48 रन लुटाए.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola