प्लेऑफ मुकाबले में हारने के बाद RCB के नाम दर्ज हुआ ये अनोखा रिकाॅर्ड, यहां भी CSK को पछाड़ा

RCB vs RR
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अबतक 16 प्लेऑफ मैच खेले हैं और उनमें से 10 मैच उसने हारे हैं. आरसीबी की टीम ने तीन बार आईपीएल का फाइनल मुकाबला भी खेला है.
IPL 2024 के प्लेऑफ मुकाबले में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम राजस्थान रॉयल्स से हार गई. यह मैच एलिमिनेटर था और हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई. चेपाॅक के ग्राउंड पर आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जिस तरह का खेल दिखया था, उससे आरसीबी फैंस की उम्मीद बढ़ी थी कि वे संभवत: फाइनल खेलेंगे. राजस्थान के खिलाफ आरसीबी के मैच का अगर विश्लेषण करें, तो यह कह सकते हैं कि आरसीबी कहीं से भी मैच में उनपर हावी नहीं दिखी.
| Team Name | Match Played | Match Lost |
| RCB | 16 | 10 |
| CSK | 26 | 09 |
| DC | 11 | 09 |
| MI | 20 | 07 |
| SRH | 12 | 07 |
RCB अबतक तीन बार खेल चुकी है फाइनल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीन बार आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला है,लेकिन एक बार भी ट्राॅफी जीतने में वो सफल नहीं पाई है. वहीं बुधवार को राजस्थान के खिलाफ प्लेऑफ मैच हारने के बाद उनके नाम एक नया शर्मनाक रिकाॅर्ड दर्ज हो गया है. इस रिकाॅर्ड के अनुसार आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा मैच हारने का रिकाॅर्ड आरसीबी के नाम दर्ज हो गया है. आरसीबी ने 16 प्लेऑफ मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 10 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और मात्र छह मैच में ही वो जीत दर्ज कर पाई. दूसरे नंबर पर सीएसके की टीम है जिसने 26 मैच खेलकर नौ मैच गंवाए हैं. तीसरे स्थान पर दिल्ली कैपिट़ल्स की टीम है जिसने 11 मैच खेले हैं और नौ मैच उनमें से हारे हैं.
Also Read : RR vs RCB, IPL 2024: आरसीबी की टीम फिर साबित हुई चोकर्स, अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से हारी
शाहरुख खान ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हाथ जोड़कर मांगी माफी, फिर दर्शकों से कही ये बड़ी बात
चेन्नई प्लेऑफ मैच हारने में दूसरे नंबर पर
प्लेऑफ मुकाबला हारने वालों की लिस्ट में चौथे स्थान पर मुंबई इंडियंस की टीम है, जिसने 20 मैच खेलकर सात मैच हारे हैं. वहीं पांचवें स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है, जिसने 12 प्लेऑफ मैच खेले हैं और सात में उन्हें हार नसीब हुई है. इन तमाम मुकाबलों के रिजल्ट यही बताते हैं कि प्लेऑफ मुकाबला हारने में आरसीबी ने नया रिकाॅर्ड बना दिया है. आरसीबी की टीम अगर राजस्थान के साथ अपना मुकाबला जीत जाती, तो संभवत: आरसीबी चौथी बार फाइनल में पहुंच सकती थी. इस हार से आरसीबी की टीम निराश है और दिनेश कार्तिक ने तो एक तरह से अपने संन्यास की भी घोषणा कर दी है.
–
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










