शाहरुख खान ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हाथ जोड़कर मांगी माफी, फिर दर्शकों से कही ये बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन
Shahrukh Khan

Shahrukh Khan

शाहरुख खान ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों से हाथ जोड़कर माफी मांगी और आकाश चोपड़ा और सुरेश रैना को गले लगाया.

विज्ञापन

IPL 2024 : आईपीएल के पहले क्वालिफायर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया. मैच के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने अपने बच्चों के साथ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में घूम-घूमकर फैंस का धन्यवाद कह रहे थे, इसी दौरान वे गलती से जियो सिनेमा के लाइव शो के दौरान कमरे में आ गए और शो को बाधित कर दिया. इसके बाद जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा कि मैंने ध्यान नहीं दिया कि आपलोग लाइव शो में थे. जिस वक्त शाहरुख खान ने लाइव शो को बाधित किया उस वक्त आकाश चोपड़ा, पार्थिव पटेल और सुरेश रैना बातचीत कर रहे थे.

शाहरुख खान के साथ सुहाना और अबराम भी थे

शाहरुख खान ने इन कमेंटेटर को गले लगाया और दर्शकों से भी माफी मांगी. उन्होंने कहा कि आप लाइव शो देख रहे थे, मैं बीच में आ गया. उस वक्त शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना भी थी, जिन्होंने अपने भाई अबराम का हाथ पकड़ा हुआ था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा. आकाश चोपड़ा ने कमेंट्री के दौरान शाहरुख की तारीफ की और कहा कि उन्होंने शो रोका नहीं हमारा दिन बा दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है.

Also Read : RR vs RCB, IPL 2024: मैच से पहले जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड और संभावित प्लेइंग XI

KKR vs SRH, IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से रौंदकर कोलकाता नाइट राइडर्स फाइनल में

मिचेल स्टार्क ने किया कमाल

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी में खेले गए पहले क्वालिफायर में कोलकाता के गेंदबाजों ने सनराइजर्स के खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया. जिसकी वजह से मात्र राहुल त्रिपाठी ही 55 रन तक पहुंच पाए. मिचेल स्टार्क ने कल तीन विकेट चटकाए और प्लेयर आॅफ दि मैच भी घोषित किए गए. हैदराबाद की टीम ने 19.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कोलकाता की टीम ने मात्र दो विकेट खोकर 13.4 ओवर में 164 रन बना लिए. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लीग मैच में प्वाइंट टेबल में शीर्ष पर रही थी. आज राजस्थान और बेंगलुरु के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होना है, जो टीम जीतेगी वो 24 मई को दूसरा क्वालिफायर खेलेगी और उसके बाद फाइनल में जाने वाली दूसरी टीम का फैसला होगा.

Also Read :आईपीएल के बाद साक्षी धोनी ने माही से जुड़ा ये पोस्ट…

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola